32. निर्वाचक नामावलियाँ - Page 144

127

Col1 Col2 Col3 Col4
(32)
निर्वाचक नामावलियाँ

3611 श्री किशोरी मोहन त्रिपाठी : (क) विधि मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे कि क्या आगामी चुनावों की निर्वाचक नामावलियों संबंधी संभावित मांग को पूरा करने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं;

(ख) क्या ऐसी मांगों का कोई आकलन किया गया है? और यदि हाँ, तो किस आधार पर किया गया है?

(ग) ( i ) लोकसभा सीट, ( ii ) राज्य परिषद सीट और ( iii ) राज्य विधानसभा अथवा राज्य विधान परिषद की सीट के लिए चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार के लिए निर्वाचक नामावलियों पर लगभग कितना खर्च आएगा। विधि मंत्री (डॉ. अम्बेडकर) : (क) हाँ।

(ख) हालांकि निर्वाचक नामावलियों की प्रतियों संबंधी संभावित मांग का सही-सही आंकलन करना संभव नहीं है तो भी सुनिश्चित करने के लिए कि विधिवत ढंग से नामांकित प्रत्येक उम्मीदवार तथा प्रत्येक संगठित दल को एक निर्वाचन क्षेत्र की एक प्रति प्राप्त कर सकने के प्रबंध किए गए हैं।

(ग) चुनाव आयोग द्वारा सूचना एकत्र की जा रही है और यथा समय सदन के पटल पर रख दी जाएगी।

*****

* संसदीय वाद-विवाद, खंड-7, भाग- I, 28 अप्रैल, 1951, पृ. 3702