33. पश्चिम बंगाल विधानमंडल (रिक्त स्थान) - Page 146

129

सरकार और राजप्रमुख अथवा राज्यपाल का मामला है।

श्री चट्टोपाध्याय : एक वर्ष से भी ज्यादा समय से खाली पड़ी इन सीटों में से कितनी साधारण निर्वाचन क्षेत्रों के लिए हैं और कितनी ट्रेड यूनियन निर्वाचन क्षेत्रों के लिए हैं?

डॉ. अम्बेडकर : मुझे अफसोस है कि मेरे पास कोई सूचना नहीं है।

डॉ. एम. एम. दास : मैं जानना चाहता हूँ कि क्या यह सच है कि पश्चिम बंगाल में पिछले दो महीनों के दौरान चार उपचुनाव हो चुके हैं?

डॉ. अम्बेडकर : मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकता क्योंकि मैं पहले ही कह चुका हूँ कि मेरे पास कोई सूचना नहीं है।

प्रो. एस. एल. सक्सेना : क्या माननीय मंत्री महोदय को इस बात की जानकारी है कि उत्तर प्रदेश में भी रिक्त सीटों को एक वर्ष से अधिक हो गया है?

माननीय उपाध्यक्ष : व्यवस्था बनाए रखिये, माननीय मंत्री पहले ही कह चुके हैं कि उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं है। अब अगला प्रश्न।

*****