34. मद्रास में आम निर्वाचन - Page 147

(34)
e nzk l
v ke
fu o kZp u

3866 श्री पी. बासी रेड्डी : (क) विधि मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे कि क्या यह सच है कि मद्रास विधान परिषद ने एक संकल्प के माध्यम से सरकार से यह अनुरोध किया है कि राज्य में आम चुनाव फरवरी, 1952 से पूर्व न कराए जाएं;

(ख) यदि हाँ, तो इस संबंध में सरकार द्वारा क्या कार्यवाही की गई हैं? विधि मंत्री (डॉ. अम्बेडकर) : (क) जी हाँ।

(ख) सरकार मद्रास राज्य में चुनावों को फरवरी, 1952 तक के लिए टालने के लिए मद्रास विधान परिषद में पारित संकल्प में निवेदित कारणों को पर्याप्त नहीं समझती है।

श्री पी. बासी रेड्डी : क्या कुछ और राज्य सरकारों ने भी ऐसा अनुरोध किया है? यदि हाँ, तो किन-किन सरकारों ने?

डॉ. अम्बेडकर : किसी ने नहीं।

श्री केशव राव : मैं जानना चाहता हूँ कि क्या सरकार को इस बात की जानकारी है कि नवम्बर और दिसम्बर माह के दौरान मद्रास में बरसात का मौसम रहता है और इसीलिए वहाँ पर ऐसे मौसम में चुनाव करना संभव नहीं होगा?

डॉ. अम्बेडकर : आशा है कि उन्हें इस बात की जानकारी है।

सेठ गोविन्द दास : क्या माननीय मंत्री यह आश्वासन देने की कृपा करेंगे कि पूरे देश में आम चुनावों को 31 दिसम्बर, 1951 से पूर्व करा लिया जाएगा?

श्री जे. एन. हजारिका : क्या सरकार किसानों को प्रथम राष्ट्रीय आम चुनावों में पूरी तरह भागीदारी करने का अवसर प्रदान करने के लिए असम सहित कुछेक राज्यों में जनवरी और फरवरी माह में धान की कटाई के मौसम को देखते हुए चुनावों को

* संसदीय वाद-विवाद, खंड-7, भाग- I, 5 मई, 1951, पृ. 3955