131
कटाई के बाद नहीं करा सकती?
डॉ. अम्बेडकर : सरकार ने दो माह का समय निर्धारित किया है। इस अवधि में कोई भी राज्य किसी भी समय का चयन करने के लिए स्वतंत्र है।
श्री ब्रजेश्वर प्रसाद : क्या सरकार का ध्यान प्रातःकालीन समाचार-पत्रों में प्रकाशित इस समाचार की ओर दिलाया गया है कि चुनाव आगामी फरवरी माह के दौरान होंगे?
डॉ. अम्बेडकर : मैंने वह समाचार पढ़ा है परन्तु उस समाचार के लिए मैं जिम्मेदार नहीं हूँ।
श्री पी. बासी रेड्डी : क्या किसी अन्य राज्य ने भी ऐसा ही अनुरोध किया है; यदि हाँ, तो वे कौन-कौन से राज्य हैं?
डॉ. अम्बेडकर : मैं पहले ही इस प्रश्न का उत्तर दे चुका हूँ, मेरा उत्तर है ‘‘नहीं।’’
श्री वेंकटरामन : क्या मैसूर सरकार ने भी मद्रास सरकार की भांति यह सिफारिश की है कि चुनाव फरवरी अथवा मार्च में कराए जा सकते हैं?
डॉ. अम्बेडकर : जी नहीं, मेरे ध्यान में ऐसी कोई सूचना नहीं आई है।
श्री द्विवेदी : इस तथ्य को देखते हुए कि कुछेक राज्यों के निर्वाचन-क्षेत्रों का परिसीमन संबंधी मामला अभी तक संसद के विचाराधीन है, क्या मैं यह पूछ सकता हूँ क्या उन राज्यों में भी अन्य राज्यों के साथ ही चुनाव कराए जाएंगे?
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर : इस मामले को उचित समय तक सुलझा
| vE | csMd | j |
|---|
लिया जाएगा और चुनाव निर्धारित समय पर हो सकेंगे।
*****