52. निर्वाचक नामावलियाँ - Page 181

164 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

Col1 Col2 Col3 Col4
Col1 Col2 Col3 Col4
(52)
निर्वाचक नामावलियाँ

547 ज्ञानी राम : विधि मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे कि :

(क) किन-किन राज्यों ने निर्वाचक नामावलियों के प्रकाशन का कार्य पूरा कर लिया है; और

(ख) इस वर्ष में इन राज्यों द्वारा कितनी धनराशि वहन की गई और केन्द्र सरकार ने कितनी धनराशि का आवंटन किया?

विधि मंत्री (डॉ. अम्बेडकर) : (क) सभी राज्यों द्वारा निर्वाचक नामावलियों के अंतिम

fo fèk
vEcsMd j

रूप में प्रकाशित करने का कार्य इस माह के अंत तक पूरा हो जाने की आशा है।

(ख) जब तक निर्वाचक नामावलियों को अंतिम रूप से प्रकाशित करने का कार्य पूरा नहीं हो जाता तब तक यह बताना संभव नहीं है कि वास्तव में इस कार्य पर राज्य सरकारों का कितना धन खर्च हुआ है और इस कार्य में केंद्र की कितनी भागीदारी रही।

हालांकि मैं इतना बता सकता हूँ कि भारत सरकार ने भाग ‘क’ और भाग ‘ख’ राज्यों द्वारा निर्वाचक नामावलियों को तैयार करने पर वहन किए गए अपने आधे भाग के रूप में अतिरिक्त खर्च दो विŸाय वर्षों के दौरान लगभग दो करोड़ सात लाख रुपए आवंटित किए हैं।

*****

* संसदीय वाद-विवाद, खंड-9, भाग- I, 27 अगस्त, 1951, पृ. 685