53. नकली निर्वाचन - Page 182

165

(53)
* नकली निर्वाचन
Col1 Col2 Col3
Col1 Col2 Col3

575 श्री भट्ट : विधि मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे कि :

(क) किन-किन राज्यों के कौन-कौन से शहरी और कौन-कौन से ग्रामीण क्षेत्रों में नकली चुनाव कराये गए?

(ख) इन नकली चुनावों के दौरान प्रत्येक स्थान पर कितने-कितने मतदाताओं ने भाग लिया था;

(ग) क्या महिलाओं के लिए अलग-अलग मतदान-केन्द्र बनाए गए;

(घ) ग्रामीण और शहरी मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं ने अपना वोट डालने में क्रमशः औसतन कितना-कितना समय लिया;

(ड.) कितने प्रतिशत मतदान हुआ;

(च) क्या किसी दूसरे व्यक्ति के नाम से और जोर जबरदस्ती से भी वोट डाले गए; और

(छ) क्या ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने वोट डालने में ज्यादा समय लिया?

विधि मंत्री (डॉ. अम्बेडकर) : (क) से (छ) चुनाव आयोग द्वारा सूचना एकत्र की

csMd j

जा रही है और यथा समय सदन पटल पर रख दी जाएगी।

*****

* संसदीय वाद-विवाद, खंड-9, भाग- I, 27 अगस्त, 1951, पृ. 698