55. निर्वाचन-क्षेत्रों के मानचित्र - Page 184

167

o kZp u &{ks
d s
e ku fp =
(55)
निर्वाचन-क्षेत्रों के मानचित्र

748 श्री राज कंवर : विधि मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे कि क्या सरकार आगामी आम चुनावों के प्रयोजन से भाग ‘क’, ‘ख’ और ‘ग’ के प्रत्येक राज्य के अंतिम रूप से निर्धारित किए गए निर्वाचन-क्षेत्रों की परिसीमा को दर्शाने वाले एक अथवा अधिक मानचित्रों को अलग-अलग प्रकाशित करने की मंशा रखती हैं?

विधि मंत्री (डॉ. अम्बेडकर) : प्रत्येक राज्य सरकार से अपने-अपने राज्य के

EcsM dj

अंतिम रूप से निर्धारित किए गए संसदीय और विधान-सभा निर्वाचन-क्षेत्रों को अलग-अलग दर्शाने वाले मानचित्र तैयार करने का अनुरोध किया गया है।

श्री राजकंवर : जन साधारण के ये मानचित्र कब उपलब्ध हो सकेंगे?

डॉ. अम्बेडकर : मैं समझता हूँ, जैसे ही वे तैयार होंगे, उपलब्ध हो जाएंगे।

श्री राजकंवर : ऐसा कब तक हो पाएगा, महोदय?

डॉ. अम्बेडकर : चुनाव होने से पहले।

माननीय उपाध्यक्ष : मंत्री महोदय, यदि आपके पास कुछ और निश्चित जानकारी है तो आप सदन को बता सकते हैं। सदन अपेक्षा करता है कि कोई निश्चित अवधि बता दी जाए।

डॉ. अम्बेडकर : मैं अपने माननीय मित्र से बस इतना ही निवेदन कर सकता हूँ कि वे जाकर निर्वाचन आयुक्त से संपर्क करें। निर्वाचन आयुक्त के कार्यालय से उन्हें वह सब जानकारी मिल जाएगी, जो वे चाहते हैं।

माननीय उपाध्यक्ष : माननीय मंत्री चुनाव आयुक्त से संपर्क करने की बात कर रहे हैं। यह तो आपके मंत्रालय के ही अंतर्गत आता है। साधारणतः ऐसा उŸार देना उचित बात नहीं है। माननीय सदस्य अपना अनुमान लगा सकते हैं। परन्तु वह आशा

* संसदीय वाद-विवाद, खंड-9, भाग- I, 4 सितम्बर, 1951, पृ. 941