60. लेडी हार्डिंग मेडिकल कालिज - Page 192

175

gk fMZax
es fMd y
d k fy t
(60)

1084 श्री एलेक्जेंडर : क्या स्वास्थ्य मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे कि :

(क) भारत सरकार द्वारा लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज को कितना विŸाय सहायता प्रदान की गई है;

(ख) क्या इस कॉलेज के शासि निकाय में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व है यदि हाँ, तो कितने सदस्य हैं?

(ग) क्या इस संस्थान का उद्देश्य सारे देश की सेवा करना है;

(घ) क्या विभिन्न राज्यों को सीट आवंटन के विषय में किसी सिद्धांत का पालन किया जाता है; और

(ड.) इस वर्ष दाखिल विद्यार्थियों की राज्यवार संख्या क्या है?

विधि मंत्री (डॉ. अम्बेडकर) : (क) लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज को प्रत्येक वर्ष

csM dj

भिन्न-भिन्न अनुदान राशि प्रदान की गई हैं। गत तीन वर्षों के दौरान प्रतिवर्ष प्रदान की गई अनुदान राशि निम्न प्रकार हैं :-

1948-49 5,23,100 रुपए

1949-50 10,80,576 रुपए

1950-51 9,44,000 रुपए

(ख) इसके शासी निकाय में भारत सरकार का कोई प्रतिनिधित्व नहीं है। हालांकि इस निकाय के सदस्यों में सात अधिकारी हैं।

(ग) जी हाँ,

(घ) आवेदकों की योग्यता के आधार पर कॉलेज प्राधिकारी भरसक प्रयास करते हैं कि जितना संभव हो सके, अधिक से अधिक राज्यों के विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाए। केन्द्रशासित क्षेत्रों और उन राज्यों को जिन में चिकित्सा-शिक्षा संबंधी सुविधाएं

* संसदीय वाद-विवाद, खंड-9, भाग- I, 17 सितम्बर, 1951, पृ. 1388