176 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
सीमित हैं, प्राथमिकता दी जाती है। तथापि सरकार इस बात पर ध्यान दे रही है कि कॉलेज में प्रवेश संबंधी नियमों में इस बात को ध्यान में रखा जाए कि इस संस्थान का अखिल भारतीय स्वरूप बरकरार रहे।
(ड.) आवश्यक सूचना युक्त विवरण सदन के पटल पर रखा जाता है। (देखें परिशिष्ट VII, उपबंध 12)
श्री एलेक्जेंडर : मैं प्रश्न के भाग (क) के उŸार के संबंध में यह जान सकता हूँ कि क्या सरकार को कॉलिज के प्रशासन के विरुद्ध कोई शिकायतें प्राप्त हुई हैं और यदि हाँ, तो क्या सरकार का विचार कॉलेज के प्रशासन को अपने हाथ में लेने का है?
डॉ. अम्बेडकर : मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है।
श्री कॉमथ : मंत्री महोदय ने कॉलेज की कमेटी में जिन सात अधिकारियों के नामंकन का उल्लेख किया है क्या वे सरकार का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं?
डॉ. अम्बेडकर : मुझे प्रश्न का नोटिस दिया जाना चाहिए था।
श्री कॉमथ : क्या माननीय मंत्री उन अधिकारियों के नाम, उनके पद नाम अथवा रैक बता सकते हैं?
डॉ. अम्बेडकर : इस प्रश्न के लिए भी मुझे नोटिस दिया जाना चाहिए था।
श्री ब्रजेश्वर प्रसाद : क्या मैं यह जान सकता हूँ कि विŸा मंत्रालय के सचिव इस कमेटी के सदस्य व्यक्तिगत हैसियत में हैं अथवा अपनी पदीय हैसियत में?
डॉ. अम्बेडकर : मैं चाहूँंगा कि मेरे माननीय सहयोगी इस प्रश्न का उŸार दें।
| s'k | eq | [k |
|---|
श्री कॉमथ : क्या यह सच है कि स्वास्थ्य मंत्री प्रशासन अथवा कमेटी के किसी भी कार्य में इस संस्थान से सम्पर्क नहीं है?
डॉ. अम्बेडकर : मुझे विश्वास है कि वह अवश्य होगा।
श्री कॉमथ : सरकार का कोई प्रतिनिधित्व नहीं है। वे नहीं जानते।
डॉ. अम्बेडकर : इस संस्थान के आरंभिक गठन के बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता।
माननीय उपाध्यक्ष : अगला प्रश्न, श्री गुहा।
*****