61. दाइयों और नर्सों का प्रशिक्षण - Page 194

177

u l
d k
i zf'k {k.
(61)

1081 श्री एम. वी. गंगाधर सिवा : (क) क्या स्वास्थ्य मंत्री दिल्ली के उन संस्थानों के नाम बता सकते हैं जिनका रख-रखाव सरकार द्वारा किया जाता है और जिन्हें सरकार द्वारा दाइयों, नर्सों और दिल्ली में स्वास्थ्य सेवकों को प्रशिक्षण देने के लिए अनुदान दिया जाता है?

(ख) क्या यह सच है कि इन संस्थानों में प्रतिवर्ष प्रवेश के लिए उपलब्ध स्थानों से अधिक संख्या में विद्यार्थी आवेदन करते हैं; और

(ग) यदि हाँ, तो लगभग कितने विद्यार्थियों को प्रवेश देने से मना किया जाता है?

विधि मंत्री (डॉ. अम्बेडकर) : (क) और (ख) आवश्यक सूचना युक्त विवरण सदन

o fèk

के पटल पर रखा जाता है।

(देखें परिशिष्ट VII, उपबंध 13)

(ग) हाँ।

(घ) सूचना एकत्र की जा रही है और यथा समय सदन के पटल पर रख दी जाएगी।

*****

* संसदीय वाद-विवाद, खंड-9, भाग- I, 17 सितम्बर, 1951, पृ. 1403