65. कुष्ठ रोगी - Page 200

183

श्री जांगडे : एक प्रश्न पूछना चाहता हूँ महोदय। माननीय मंत्री महोदय, कृपया यह बतायें कि डॉ. धमेन्द्र, जो अमेरिका, यू. के., दक्षिणी अमेरिका और फिलिपीन्स द्वारा कुष्ठ रोग के बारे में किए जा रहे कार्यों का अध्ययन करने के लिए उन देशों की यात्रा पर गए थे, के दौरे पर कितना खर्च किया गया था?

डॉ. अम्बेडकर : जो सूचना यहाँ पर मेरे पास है उसे देखने पर पता चला है कि

vEcsM dj

डॉ. धमेन्द्र द्वारा क्यूबा में अन्तर्राष्ट्रीय कुष्ठ रोग सम्मेलन में भाग लेने और उनके विदेश दौरे के संबंध में भारत सरकार ने ब्रिटिश एम्पायर लेप्रोसी रीलीफ ऐसोसियेशन को 17350 रुपए की स्वीकृति दी थी। हालांकि डॉ. धमेन्द्र का प्रतिनियुक्ति के दौरान वेतन भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद द्वारा वहन किया गया था।

कडॉ. देशमुख : क्या इस बात की गणना की गई है कि नई उपचार विधि से रोगी का उपचार करने में कितनी लागत आएगी; क्या यह उपचार बहुत महंगा है?

डॉ. अम्बेडकर : मैं इस समय इस प्रश्न का उŸार देने में असमर्थ हूँ। मैं चाहता

vEcsM dj

हूँ कि इसका नोटिस दिया जाए।

*****