66. शरणार्थी छोटे दुकानदारों की हड़ताल - Page 202

185

न्यायिक प्राधिकरण द्वारा ही किया जा सकता है।

श्री सिधवा : क्या ये दुकानदार इस आशय के किसी करार के अनुसार किराया देते हैं कि उन्हें लाइसेंस धारक के रूप में जाना जाएगा।

डॉ. अम्बेडकर : जहाँ तक मैं समझ सका, और मैं सुधार ही शर्त के साथ बोलता हूँ- उन्हें वहाँ पर पटरी पर बैठकर कुछ समय के लिए अपनी दुकानदारी करने की अनुमति दी गई थी। परन्तु वे कहते हैं कि हम इतने दिनों से यहाँ बैठ रहे हैं कि हमारे लाइसेंस अब पट्टे में परिवर्तित हो गए हैं।

उपाध्यक्ष महोदय : माननीय सदस्यों को कानून की शिक्षा नहीं दी जा सकती।

उपाध्यक्ष महोदय : माननीय सदस्या को कानून की शिक्षा प्राप्त नहीं दी जा सकता।

अनेक माननीय सदस्य : नहीं, वे वहाँ अनधिकृत भूमि कब्जा कर नहीं हो सकते। संभवतः वे यह जानना चाहते हैं कि लाइसेंस और पट्टे में क्या अन्तर है।

श्री सिधवा : मेरा प्रश्न था कि क्या वे किराया दे रहे हैं अथवा नहीं?

माननीय उपाध्यक्ष : मैं कानूनी मुद्दों पर राय व्यक्त करने की अनुमति नहीं दूंगा।

श्री सारंगधर दास : इस मुद्दे के कानूनी पहलू के अलावा क्या उन स्थानों पर जहाँ पर ये दुकान बनाई गई हैं पानी की किल्लत और साफ-सफाई की व्यवस्था संबंधी कोई शिकायतें प्राप्त हुई हैं?

माननीय उपाध्यक्ष : इस बात का प्रश्न से कोई संबंध नहीं है। क्या इन सुविधाओं के लिए ही हड़ताल शुरू की गई थी?

श्री सारंगधर दास : उनकी शिकायतों में से यह भी एक है।

डॉ. अम्बेडकर : जहाँ तक मुझे मालूम है नगरपालिका समिति द्वारा चलाये गए अभियोजनों से हड़ताल हुई।

*****