राज्य पुनर्गठन विधेयक, 1956 - Page 263

246 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

नहीं थे। ऐसा हुआ, मुझे विश्वास है, कि कैलीफोर्निया किसी समय एक संघ राज्यक्षेत्र था वह कोई राज्य नहीं था। इसको राज्य बनाने का निर्णय बाद में लिया गया है। दक्षिणी राज्यों ने झगड़ा किया क्योंकि उन्होंने यह सोचा कि यदि कैलीफोर्निया राज्य बन जाता है तो इसे मतदान का अधिकार प्राप्त हो जायेगा और वह मतदान के संतुलन को बदल देगा। ऐसा होते हुए भी उत्तरी राज्यों ने कैलीफोर्निया को राज्य में बदलने का निर्णय किया। उसके द्वारा उन्हें मतदान में बहुमत प्राप्त हुआ है और इसके पश्चात् उन्होंने इस मतदान के बहुमत के आधान पर संयुक्त राज्यों से बिल्कुल गुलामी खत्म करने का निर्णय किया, जिससे दक्षिणी राज्यों के राजनैतिक और आर्थिक हितों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। दक्षिण राज्यों ने इसका तुरंत विरोध किया। उन्होंने कहा, ‘‘हम संघ का अंग नहीं रहेंगे, यदि आप उस अधिकार को गुलामी समाप्त करने के लिए प्रयोग करते हैं। फिर गृह युद्ध हुआ। यहाँ ऐसे लोग हैं जो अन्य के लोगों के प्रभाव से डरते हैं। आपने हाल ही में एक महत्वपूर्ण उदाहरण देखा होगा वह...............

श्री कैलाशबिहारी लाल (बिहार) : क्योंकि दक्षिणी राज्य गुलामी चाहते हैं।

डॉ. बी. आर. अम्बेडकर : माननीय सदस्य ठीक कह रहे हैं। श्री राजगोपालाचारी बहुत समय से इस भय के बारे में कहते आ रहे हैं कि यह संघ टूट जायेगा। माननीय सदस्यगण : नहीं।

डॉ. बी. आर. अम्बेडकर : बहुत से गुलाम हैं जो इसे कायम रखते हैं।

श्री आर. यू. अग्नि भोज (मध्यप्रदेश) : आजादी संगठित लोगों द्वारा रखी जाती है गुलामों द्वारा नहीं, इसलिए यह देश अपनी आजादी को गुलामी के माध्यम से नहीं बल्कि एकता के माध्यम से रखेगा।

डॉ. बी. आर. अम्बेडकर : आपके आश्वासन से मुझे खुशी है।

श्री आर. यू. अग्निभोज : आपको बहुत धन्यवाद।

डॉ. बी. आर. अम्बेडकर : अब कोई भी व्यक्ति यह अनुमान लगा सकता है कि बहुत सी ऐसी बातें हैं जिनके संबंध में मामला उत्तर और दक्षिण के मध्य हो सकता है और यदि वैसा होता है और यदि मामले को खूनी निष्कर्ष की ओर ले जाना है तो हमने एकता लाने के बारे में जितने भी प्रयास किये हैं, वे सभी व्यर्थ हो जायेंगे। इसलिए मैं सुझाव देता हूँ कि संयुक्त प्रान्तों को काटकर तीन प्रान्तों में काट देना चाहिए। बिहार को काटकर दो भागों में काट देना चाहिए और मध्य प्रदेश को भी दो भागों में काट देना चाहिए।

श्री आर. यू. अग्निभोज : आपको 600 राज्य बनाने चाहिएं।