247
डॉ. बी. आर. अम्बेडकर : इसमें कुछ भी हानि नहीं। इसका भाषाई सिद्धांत पर बिल्कुल भी प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन सभी की एक ही भाषा है। यदि उत्तर प्रदेश को तीन राज्यों या मध्य प्रदेश को दो राज्यों में बांट दिया जाता है तो क्या अंतर पड़ता है? इसमें मुझे कोई अंतर दिखाई नहीं देता। मैंने अपने मित्र का एक बार वक्तव्य पढ़ा था, मुझे वह याद है। श्री पंत ने उसमें कहा था कि उत्तर प्रदेश का विभाजन करने के बारे में उनको कोई आपत्ति नहीं होगी बल्कि उन्होंने वाद-विवाद के दौरान इसके बारे में एक भी शब्द नहीं कहा है और न उन्होंने अपनी ओर से स्वतः त्याग का स्वैच्छिक रूप से कोई सुझाव दिया है। लेकिन मैं एक चेतावनी देता हूँ, मैं जानता हूँ कि सदन मेरी बात नहीं सुनेगा, लेकिन मैं जो महसूस करता हूँ उसे कहना मेरा कर्त्तव्य है। महाराष्ट्र के सम्बन्ध में मेरे विचार बहुत ठोस हैं और मैं संयुक्त महाराष्ट्र का पुरजोर विरोध करता हूँ। मैं महाराष्ट्र के बारे में अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा अधिक अधिकाधिक रूप से कह सकता हूँ। संयुक्त महाराष्ट्र की कुछ भी परिस्थिति रही हो। मुझे पता है महाराष्ट्र में सतारा जिले या उस क्षेत्र के मराठा ही राजनैतिक पदों पर कब्जा कर सकते हैं। शेष जनता जहाँ भी कहीं भी है। वैसी ही रहेगी। मैं यह नहीं समझता कि सतारा का मंत्री रत्नागिरी जिले की चिंता कैसे कर सकता है। मुझे यह याद नहीं है कि किसी मंत्री ने रत्नागिरी का कभी दौरा किया है।
एक माननीय सदस्य : बहुत से मंत्रियों ने दौरा किया है।
डॉ. बी. आर. अम्बेडकर : मेरे विचार में भत्ता लेने की खातिर किसी कार्य के लिए नहीं।
एक माननीय सदस्य : तब भी उन्होंने दौरे किये हैं।
डॉ. बी. आर. अम्बेडकर : क्षेत्र दर क्षेत्रों की पूरी तरह उपेक्षा की गई है। सतारा के मराठों को रत्नागिरी जिले में क्या दिलचस्पी है। उदाहरणस्वरूप महाविदर्भ के ब्राह्मण को सतारा जिले में क्या दिलचस्पी हो सकती है। मैं एक साथ सिमट जाने की मनोवृत्ति से बिल्कुल नहीं समझता हूँ। क्या यह भरत मिलाप की तरह है? जब राम लंका से आये, भरत ने उन्हें गले लगाया। किसलिए भाई-भाई के प्यार और स्नेह के लिये। इससे अधिक कुछ नहीं। ऐसे क्षेत्रों में स्वयं अपनी दिलचस्पी बढ़ाने अपनी दिलचस्पी की ओर ध्यान देने की अनुमति क्यों नहीं देते? इसके अतिरिक्त जैसा कि मेरे मित्र श्री पंत जानते हैं-मैं ग़लत हो सकता हूँ-‘‘मैं यह मानता हूँ वे अनुभवी व्यक्ति हैं उनका स्थान कौन लेगा-क्या वह मुझे बता सकते हैं? मंत्री के रूप में उनका स्थान कौन लेगा? मुझे कोई व्यक्ति दिखाई नहीं देता। निश्चित रूप से मैं कांग्रेस में कोई आम आदमी नहीं देखता हूँ। यदि मुझे मेरे मित्र श्री पंत जैसी महान हस्ती का कोई मंत्री देखना पड़े तो वह कांग्रेस से बाहर का कोई व्यक्ति होगा। मैं उसके बारे में निश्चित हूँ।