248 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
श्री एच. पी. सक्सेना : उदाहरण के लिए आप।
डॉ. बी. आर. अम्बेडकर : मैं बहुत जल्दी मर जाऊॅंगा। मुझे शामिल न करें। इस
| vEcMs | dj |
|---|
प्रकार की बातों से यह देश तबाह हो जायेगा। हमारी पहली चिंता वह है कि राजनीतिज्ञों को पैदा किया जाये तथा उन्हें प्रशिक्षित किया जाये ताकि वे अपने कंधों पर उत्तरदायित्व लेना सीख सकें। हमें एक चीज पर हमेशा के लिए अड़कर नहीं बैठना चाहिए। जब तक हम जिंदा है हमें अन्य व्यक्तियों को जिम्मेदारी लेने के लिए अनुमति देनी चाहिए ताकि यदि वे कोई गलती करें तो हम उसे समय पर ठीक कर सके। यदि आप उत्तर प्रदेश को तीन प्रान्तों में बांट देते हैं। आपको संभवतया प्रशासन की कला में 30 मंत्रियों को प्रशिक्षित करना पड़ेगा जबकि यदि आप एक प्रांत रखते हैं तो आपको 10 मंत्रियों को रखना पड़ेगा, इससे अधिक कुछ नहीं। यही बात बिहार में होगी और यही बात इन बड़े प्रान्तों में होगी। इस लिए मेरी राय में इन बड़े प्रांतों को उसी रूप में जिसमें कि वे हैं रखने से इस देश को भारी हानि होगी। मेरे मित्र शायद इस तर्क को सुन सकते हैं। यदि वे अन्य तर्क को नहीं सुनते हैं। यदि मैंने उनके तर्क को ठीक प्रकार से सुना है तो उनका तर्क यह है ‘‘ओह’’ ऐसे देश को जिसमें राम और कृष्ण पैदा हुए हैं। विभक्त नहीं करते यह तर्क है। मेरे विचार में किसी समय यह इस्तेमाल किया था लेकिन वह किसी राजनेता का तर्क नहीं है। महोदय, अब मैं मराठावाडा के लोगों के बारे में कह रहा था। इससे मेरा अभिप्राय महाराष्ट्रियनों से है। वही बात महाराष्ट्र के बारे में सत्य है। महाराष्ट्र कुछ ब्राह्मणों को छोड़कर राजनीति में परिपक्व नहीं हैं। मुझे यह कहने में खेद है। मैं किसी प्रकार के व्यक्तिगत द्वेष से यह नहीं कह रहा हूँ। मैं यह अच्छी तरह जानता हूँ कि मेरा भी अपना सार्वजनिक जीवन है और मैं किसी और से मुकाबला नहीं करना चाहता हूँ। लेकिन मैं यह चाहता हूँ कि मेरे राज्य का प्रशासन अच्छा होना चाहिए और उसके अनुसार यहाँ का प्रशासन ठीक हो सकता है, इसमें सक्षम व्यक्ति होने चाहिए। अब संयुक्त महाराष्ट्र में आपके पांच या छः से अधिक मंत्री नहीं होंगे। उनमें से कुछ ब्राह्मण और कुछ गैर-ब्राह्मण होंगे। क्या यह महाराष्ट्र के भविष्य के लिए पर्याप्त होगा? आपके यहाँ मराठावाड़ा संघ राज्यक्षेत्र है जो हाल ही में निजाम के शासन से मुक्त हुआ है। लेकिन आपको अभी वहाँ जाना होगा और वहाँ की गरीबी को देखने के विचार से क्षेत्र को देखना होगा। वहाँ के लोगों की हालत, उनके पास पहनने के लिए कपड़े खाने की रोटी और शिक्षा नहीं हैं, यह सभी देखना होगा। वहाँ अभी भी कोई प्राथमिक विद्यालय नहीं है। मुझे यह बताया गया था कि वहाँ एक प्राथमिक विद्यालय था जिसमें केवल एक कुर्सी थी और सभी अध्यापक उस कुर्सी पर कब्जा करने के लिए सुबह-सुबह भागते थे। ताकि कोई दूसरा अध्यापक उस कुर्सी पर न बैठे। मैं यह जानना चाहूँगा कि क्या यह अत्यंत पिछड़ा हुआ क्षेत्र जहाँ सिंचाई की सुविधा नहीं है, लोगों के खाने को रोटी, कपड़े, विद्यालय या इस प्रकार