265
श्री बिश्वनाथ दास : क्या मैं यह जान सकता हूँ कि विशिष्ट कारण क्या है जिसकी जांच की जा रही है? मेरा प्रश्न बहुत स्पष्ट तथा विशिष्ट है। मैंने जो कहा था वह यह था कि राष्ट्रमंडल देश मुकदमा लड़ने अपनी जनता को प्रिवी काँउसिल में अपीले भेजने की अनुमति नहीं दे रहे हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए कि चूंकि भारत भी राष्ट्रमंडलीय देशों में से एक देश है, क्या सरकार इस प्रश्न पर विचार करेगी या उन्होंने संविधान सभा के निर्णय और वर्तमान दिन के मध्य कोई आंतरिक प्रबंध करने के प्रश्न के इस पहलू पर विचार किया है?
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर : मैंने कहा था कि सरकार मामले पर विचार कर रही है और कोई कार्रवाई किये जाने से पहले सरकार को यह देखना होगा कि फेडरल न्यायालय उच्चतम न्यायालय बने और यदि वे प्रिवी काँउसिल का कार्य करते हैं तो उस पर सौंपे गए काम करने के लिए उसे पूरे न्यायाधीश मिलें।
श्री बी. पोकर साहिब बहादुर : क्या माननीय मंत्री महोदय यह जानते हैं कि पूर्व सरकार में पार्टी के विकल्प के अनुसार प्रिवी काँउसिल में अपीलों के पड़े रहने के अतिरिक्त इस बात को ध्यान में रखते हुए कि फेडरल न्यायालय के न्यायाधीशों के पास करने के लिए पर्याप्त काम नहीं है, अपीलों को फेडरल न्यायालय को भेजने के प्रश्न पर विचार कर रही थी और इस उपाय से मुकदमा लड़ने वाले लोगों को उच्च न्यायालयों के विरुद्ध अपनी अपीलों की पैरवी करना सुलभ हो सकता है।
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर : पूरे प्रश्न पर विचार किया जा रहा है।
*****