280 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
श्री ए. पी. जैन : किसी भी राज्य में अंतिम निर्वाचक नामावली के कब तक प्रकाशित हो जाने की उम्मीद है?
डॉ. अम्बेडकर : आप क्या पूछना चाहते हैं? मैं यह नहीं समझ पाया कि मेरे मित्र का ‘‘प्रकाशित होने’’ से क्या तात्पर्य है? क्या वे अनंतिम सूची की बात कर रहे हैं अथवा संशोधित सूची की अथवा अंतिम सूची की?
श्री ए. पी. जैन :मेरा आशय अंतिम सूची से है।
डॉ. अम्बेडकर : कोई निश्चित तारीख बताना तो बहुत कठिन है परन्तु हम आशा करते हैं कि यह कार्य अगली जनवरी अथवा फरवरी तक कभी भी पूरा हो जाएगा।
सेठ गोविन्द दास : चुनाव बजट के कब तक तैयार हो जाने की आशा है? और क्या इसे संसद के समक्ष रखा जाएगा?
डॉ. अम्बेडकर : मैं कुछ समझा नहीं।
माननीय अध्यक्ष : क्या यह संभव है कि अगला बजट पेश करने से पूर्व चुनाव व्यय का आकलन कर लिया जाएगा और क्या इसे संसद के समक्ष रखा जायेगा।
डॉ. अम्बेडकर : यह विनियोग अधिनियम के अंतर्गत आएगा।
सेठ गोविन्द दास : इसके कब तक तैयार हो जाने की आशा है?
माननीय अध्यक्ष : आर्डर, आर्डर।
प्रो. रंगा : क्या सरकार तथा राज्य सरकारों ने ऐसी कोई तारीख निर्धारित की है कि उन्हें अमुक तारीख तक इन सूचियों को तैयार करके इनकी संवीक्षा करने के पश्चात् इन्हें अंतिम रूप देना है?
डॉ. अम्बेडकर : जी हाँं श्रीमान्।
प्रा. रंगा : वह तारीख क्या है?
डॉ. अम्बेडकर : मुझे इसकी सूचना नहीं है, हमें आशा है कि निर्वाचक नामावलियों का यह कार्य अगले वर्ष के प्रारंभ तक पूरा हो जाएगा।
श्रीमती दुर्गाबाई : मैं जानना चाहती हूँ कि क्या निर्वाचन क्षेत्रों के सीमांकन से संबंधित चुनाव कार्य और द्विभाषी क्षेत्रों का मामला भी निर्वाचन आयुक्त के कार्यों में शामिल है?
डॉ. अम्बेडकर : द्विभाषी क्षेत्र?
श्रीमती दुर्गाबाई : निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन का कार्य?