(16) हिंदू धर्मार्थ तथा धार्मिक न्यासों द्वारा आय का गबन, आम चुनाव - Page 303

286 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

(16)

* आम चुनाव

v ke
आम चुनाव

5 श्री कॉमथ : क्या विधि मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे कि :

(क) निर्वाचक नामावलियाँ तैयार करने और भाग क, ख और ग के राज्यों में प्रत्येक राज्य में निर्वाचन-क्षेत्रों के परिसीमन के कार्य के संबंध में क्या प्रगति हुई है; और

(ख) नए संविधान के अंतर्गत आम चुनाव कराने के लिए कौन-सी तारीख निर्धारित की गई है?

विधि मंत्री (डॉ. अम्बेडकर) : सदन के पटल पर एक विवरण रखा है (कृपया

vE csMd j

परिशिष्ट 1 का अनुलग्नक 4 देखें।)

(ख) इस प्रश्न पर कल राष्ट्रपति सत्रारंभ के अभिभाषण में चर्चा की गई थी।

श्री कॉमथ : महोदय, क्या यह सच है कि अक्तूबर माह के दौरान जारी किए गए राष्ट्रपति के आदेश में भारतीय संघ के भाग क और भाग ख के राज्यों में अनुसूचित जनजातियों की कुल जनसंख्या 179 लाख के लगभग बताई गई है जबकि सन् 1941 की जनगणना के अनुसार इन राज्यों में रहने वाली अनुसूचित जनजातियों की कुल जनसंख्या 248 लाख के लगभग है?

डॉ. अम्बेडकर : यह प्रश्न माननीय गृह मंत्री महोदय से पूछा जाना चाहिए।

डॉ. देशमुख : मैं जानना चाहता हूँ कि क्या विधि मंत्री महोदय को इस बात की जानकारी है कि वर्तमान व्यवस्था के चलते अनुसूचित जातियों के उम्मीदवारों को भारी कठिनाई का सामना करना पडे़गा और क्या वे अनुसूचित जाति और अनुसूचित जन जाति उम्मीदवारों के दोहरे निर्वाचन-क्षेत्रों को घटाकर एक निर्वाचन-क्षेत्र करने पर विचार कर रहे हैं।

डॉ. अम्बेडकर : निश्चित रूप से यह मामला सदन द्वारा उस समय निपटा लिया जाएगा जिस समय सदन में निर्वाचन-क्षेत्रों से संबंधित आदेश रखा जाएगा।

प्रो. रंगा : क्या संविधान के अनुसार यह निहायत जरूरी है कि संसद अर्थात् लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक ही साथ कराये जाएं।

* संसदीय वाद-विवाद, खंड- 6, भाग- II, 15 अप्रैल, 1950, पृ. 12