(18) उच्चतम न्यायालय में सरकारी अभिकर्ता - Page 309

292 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

लिए कोई न्यूनतम योग्यता निर्धारित की जाने वाली है?

डॉ. अम्बेडकर : इस मामले में प्रो. के. टी. शाह द्वारा पेश संकल्प के द्वारा, वाद-विवाद जारी है।

श्री राधेलाल व्यास : इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि आम चुनाव एक वर्ष के लिए स्थगित कर दिए गए हैं क्या अर्हक तिथि और अर्हक अवधि में भी लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम में समुचित संशोधन करके परिवर्तन किया जाएगा?

माननीय अध्यक्ष : इस विषय पर सदन में चर्चा की जा सकती है।

श्री देशबंधु गुप्ता : महोदय, मैं यह जानना चाहता हूँ कि क्या यह सच है कि प्रतिरूपण ज्ञात करने के लिए कोई युक्ति खोज ली गई है।

डॉ. अम्बेडकर : हाँ, मैंने सुना है कि हमारी वैज्ञानिक प्रयोगशालाएँ ऐसी किसी युक्ति का पता लगा रही हैं।

*****

(18)
* उच्चतम न्यायालय में सरकारी अभिकर्ता
U; k; ky ;
l jd kj
v fH kd r
उच्चतम न्यायालय में सरकारी अभिकर्ता

442 श्री राजबहादुर : (क) क्या विधि मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे कि क्या केन्द्र

तथा राज्य सरकारों के लिए अथवा उनकी ओर से उच्चतम न्यायालय के

लिए सालिसिटर अथवा अभिकर्ता के रूप में कार्य करने के लिए सरकार

के तत्ववावधान में कोई एजेन्सी अथवा तंत्र स्थापित किया गया है?

(ख) यदि हाँ, तो ऐसी एजेन्सी अथवा तंत्र की स्थापना के क्या कारण थे और क्या आवश्यकता थी?

(ग) कथित एजेंसी अथवा तंत्र के गठन तथा उसके रख -खाव पर भारत सरकार तथा राज्य सरकारों द्वारा क्रमशः कितना-कितना धन व्यय किया जाएगा? और

(घ) क्या इस प्रकार की एजेन्सी अथवा तंत्र के सृजन से दक्षता अथवा कार्य निष्पादन पर प्रभाव पड़ा है? विधि मंत्री (डॉ. अम्बेडकर) : (क) हाँ,

(ख) भारतीय मुकदमों पर प्रिवी कांउसिल की अधिकारिता समाप्त हो जाने और

* संसदीय वाद-विवाद, खंड- 6, भाग- II, 28 नवम्बर, 1950, पृ. 410