35. संसद निरर्हता निवारण विधेयक - Page 31

14 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

सदस्यों को लाभ का पद मानकर तकनीकी दृष्टिकोण के अधीन अनावश्यक रूप से निरर्हित करना है। मेरे विचार में सदन को यह याद होगा। जैसा कि मैंने कहा है, लाभ का पद क्या है इस बारे में हम यथार्थवादी दृष्टिकोण अपना रहे हैं। इस निष्कर्ष पर पहुंचने में कि क्या कोई पद विशेष लाभ का पद है या नहीं, हमें सदस्य को किए गए भुगतान को दो अलग प्रवर्गों में विभाजित करना होगा। एक, किसी सदस्य को किया गया भुगतान है जिसमें उससे अधिक कुछ सम्मिलित नहीं होता जो वास्तविक जेब खर्च कहा जा सकता है, यात्रा, रहन-सहन आदि।

पंडित कुंजरू (उत्तर प्रदेश) : और क्या?

mÙk j
izn s'k

डॉ. अम्बेडकर : मैं इस पर आ रहा हूँ। मैं एक उदाहरण दे रहा हूँ। मुझे ज्ञात नहीं कि क्या आप इससे परिचित हैं, किंतु मेरे विचार में यह एक उदाहरण है जिसके बारे में बहुत लोग जानते हैं, जो गोल मेज सम्मेलन में उपस्थित थे। द्वितीय प्रवर्ग में वह सम्मिलित होगा जिसे मैं सदस्य द्वारा उपगत वास्तविक व्यय कहूँगा ताकि वह अपने कृत्यों का निर्वहन करने के लिए समिति में उपस्थित रह सके तथा साथ में कुछ और जो उस हानि की प्रतिपूर्ति के रूप में है जो इस काम को करने के लिए अन्य कुछ कार्य को छोड़ने से होती है। मैं यह नहीं जानता कि क्या मेरे माननीय मित्र गोल मेज सम्मेलन में उपस्थित थे किंतु यह सच है और मुझे इसकी जानकारी है, क्योंकि मैं सदस्य था; सदस्यों को दिए गए भत्ते दो प्रवर्गों में विभाजित किए गए थे। एक प्रवर्ग को निर्वाह भत्ता कहा गया था जिसका अर्थ 22 या 21 रुपए प्रतिदिन था। दूसरा प्रवर्ग केवल ‘भत्ता’ कहा गया था जिसके अंतर्गत वह हानि आशायित थी जो इस देश में अपने कारोबार को छोड़ने और लंदन में सम्मेलन में उपस्थित होने के लिए, व्यवसायियों या व्यापारियों को हुई थी।

श्री सिधवा : वह कितनी थी?

डॉ. अम्बेडकर : अब मैं राशि भूल गया हूँ- मेरे विचार में, यह प्रतिमाह 100 डालर थी। यह एक लंबी कहानी है किंतु उनका अंतर मुझे भली-प्रकार याद है। किंतु मेरे विचार में यह अंतर एक बहुत ही स्पष्ट अंतर है। यह ऐसा अंतर है, जो तथ्यों के आधार पर न्यायोचित हो सकता है और इसके पीछे अनेक नजीरें हैं। इसलिए यह निष्कर्ष, जो सरकार ने इस आकलन के समय निकाला था कि क्या कोई विशेष पद लाभ का पद था या नहीं। यह अंतर था- क्या सदस्य को दिया गया भत्ता या भुगतान मात्र खर्च से अधिक कुछ नहीं था, जिसके बारे में यह माना जा सकता है कि वह सामान्य समय में उसके द्वारा किया गया, अथवा क्या इसके साथ कुछ और अधिक दिया जाता था। हमने वास्तविक खर्च के लिए वह आधार लिया है जो वास्तव में वित्त मंत्रालय द्वारा विनिश्चित किया गया है। मुझे कहना चाहिए-जो