35. संसद निरर्हता निवारण विधेयक - Page 33

16 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

मेरे माननीय मित्र श्री सिधवा, मेरे विचार में यह दावा नहीं करेंगे कि वह एक बड़े सांविधानिक वकील है, उस स्थिति का विरोध नहीं करेंगे।

श्री सिधवा : उच्चतम न्यायालय के विनिश्चिय के बारे में क्या है?

डॉ. अम्बेडकर : उच्चतम न्यायालय का इससे कुछ लेना देना नहीं है। मैं यह

EcsMd j

कहने जा रहा हूँ कि बहुत से सदस्यों की यह धारणा है कि यह ऐसा मामला है जो उच्चतम न्यायालय में ले जाया जा सकता। यदि सदस्य मुझे ऐसा कहने की अनुमति देंगे तो यह सदन के सम्मान के लिए है कि हम यह कानून लाए हैं। राष्ट्रपति को यह कहने की पूर्ण शक्ति है कि क्या कोई विशेष पद लाभ का पद है या नहीं। किंतु हमने यह सोचा कि इसका विनिश्चय राष्ट्रपति द्वारा किया जाना ठीक नहीं है। हमने सोचा कि अच्छा होगा कि यह मामला संसद के समक्ष लाया जाए और संसद की मंजूरी प्राप्त की जाए, और यही कारण है कि यह विधेयक लाया गया है।

जहाँ तक पुनर्वास वित्त निगम का संबंध है, अब इसमें कोई संदेह नहीं हो सकता कि यह बात केवल सरकार के अधीन लाभ के पद को लागू होती है चाहे वह केंद्रीय सरकार हो या राज्य सरकार। यह बात, उदाहरणार्थ सिंदरी निगम या दामोदर घाटी निगम या अन्य अनेक निगमों को जो सरकार द्वारा सृष्ट की गई है, लागू नहीं होती है।

श्री सिधवा : सिंदरी निगम नहीं है।

डॉ. अम्बेडकर : मैं इस को केवल उदाहरण के लिए उद्धृत कर रहा था। मैं

EcsMd j

केवल व्यापक प्रतिपादन कर रहा हूँ कि जहाँ तक निगम के अधीन लाभ के पद का संबंध है, कोई व्यक्ति उस बात से प्रभावित नहीं होता है जो संविधान के अनुच्छेद 102 के अधीन कही गई है या की गई है। परिणामस्वरूप संसद के उन सदस्यों की बाबत इस विधेयक में कोई निर्देश या उपबंध करना अनावश्यक था, जो पुनर्वास वित्त निगम या विभिन्न अन्य निगमों, के अधीन जिनका हवाला दिया गया है, लाभ का पद धारण कर रहे हों।

मेरे माननीय मित्र पंडित ठाकुरदास भार्गव ने कहा है कि भारत सरकार सदस्यों से धनराशि लौटाने और फिर से उसे लेने का अनुरोध करके यदि हास्यास्पद ढंग से नहीं तो कुछ अनियमित रूप से अवश्य कार्य कर रही है। ठीक है, मैं मानता हूँ जो भी अधिकारी था, जो इस प्रकार की बात के लिए जिम्मेदार था निस्संदेह इस धारणा के अधीन कि लाभ का पद, लाभ का पद है भले ही वह भारत सरकार के अधीन हो या निगम के अधीन। इस गलती का पता लग गया था और मेरे विचार में बाद में सुधार कर दिया गया था और इस बारे में मेरा विश्वास है कि इसके बाद