324 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
हो, तो भाषावाद हमारे लिए बिल्कुल ख़तरनाक सिद्ध नहीं होगा। परंतु सच यह है कि यह खतरनाक है। परंतु मुझे ऐसा प्रतीत होता है कि पद पर आसीन समुदाय को संप्रदायवाद का प्रयोग करने से रोकने के दो तरीके बहुत उपयोगी हैं अर्थात् राज्यपाल को ऐसी किसी कार्यवाही को निरस्त करने की शक्ति और दूसरे मंत्रालय या राज्यपाल को अभ्यावेदन देने के लिए छोटी-छोटी समितियों की नियुक्ति।
अब, महोदय, एक परंपरा चली आ रही है। लोग मुझे आकर कहते रहते हैं ‘‘ओह, आप संविधान के निर्माता हैं।,’’ मेरा उत्तर होता है कि मैं तो साधारण सेवक था। मुझे जो कुछ करने को कहा गया था, वह मैंने इच्छा न होते हुए भी किया।
श्री पी. सुंदरय्या : आपने ऐसी स्थिति में अपने मालिकों की सेवा क्यों की?
डॉ. बी. आर. अम्बेडकर : परंतु, महोदय, अंग्रेजों से नफरत के कारण हमने लोकतंत्र के बारे में उनके कुछ विचार अपनाए हैं, जो सार्वभौम रूप में स्वीकार्य नहीं हैं। हमने उनसे एक यह विचार लिया कि राज्यपाल को कोई शक्ति नहीं होनी चाहिए, उसे केवल रबड़ स्टांप का काम करना चाहिए। यदि कोई मंत्री, वह कितना ही दुष्ट क्यों न हो, कितना ही भ्रष्ट क्यों न हो, राज्यपाल के समक्ष कोई प्रस्ताव प्रस्तुत करता है तो उसे उसको स्वीकार करना ही होगा। इस देश में विकसित लोकतंत्र की यही अवधारणा है।
श्री एम. एम. रानावत (राजस्थान) : किंतु आपने उसका बचाव किया।
| LFk | ku |
|---|
डॉ. बी. आर. अम्बेडकर : हम वकील लोग बहुत-सी बातों का बचाव करते हैं (व्यवधान)। आप मेरी बात को गंभीरता से सुनें क्योंकि यह एक महत्वपूर्ण समस्या है।
महोदय, जैसा कि मैंने बताया, चॅूंकि हम अंग्रेजों का विरोध करते थे, हम ने लोकतंत्र के एक सिद्धांत को स्वीकार कर लिया। अंग्रेजों को भारत छोड़कर चले जाना चाहिए और अंग्रेजों को कोई शक्ति प्राप्त नहीं होनी चाहिए। एक राज्यपाल को कोई शक्ति प्राप्त नहीं होनी चाहिए। मैं दो मामले आपको बताता हूँ।
मैं एक मामला कनाडा के संविधान के बारे में रखना चाहता हूँ और मैं उस संविधान की धारा 93 का उल्लेख करता हूँ। जैसाकि इस सदन का प्रत्येक व्यक्ति जानता है कि हमारी तरह कनाडा भी द्विभाषी देश है। इसके एक भाग में अंग्रेजी भाषा बोली जाती है, और एक भाग में फ्रांसीसी बोली जाती है। और सबसे खराब बात यह है कि अंग्रेजी भाषा भाषी लोग प्रोटेस्टेंट हैं और फ्रांसीसी रोमन कैथोलिक हैं। वर्ष 1864 में जब कनाडा में संविधान का निर्माण किया गया था, कैथोलिक जनता