338 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
शेष सात को अपने प्रभाव के अधीन रखा है। रूस की इस यूरोपीय विजय का अर्थ है-85,000 वर्ग मील भूमि पर कब्जा करना तथा 230 लाख लोगों को अपने अधीन कर लेना।
सुदूर पूर्व में रूस ने चीन का क्षेत्र (तनू टुवा), मंयूचूरिया और कोरिया, 38वें समानांतर का उत्तरी क्षेत्र और दक्षिणी सखालिन को अपने देश में मिला लिया। सुदूर पूर्व में इसका कुल क्षेत्रफल 20,000 वर्ग मील है जहाँ 500,000 लोग रहते हैं।
श्री पी. सुंदरय्या : पीपल्स रिपब्लिक आफ़ चायना का भी बताइए? उसको क्यों छोड़ रहे हैं?
श्री गोविंदा रेड्डी : उन्होंने बताया है।
श्री बी. गुप्ता : इतिहास का खुलासा किया जा रहा है, बहुत बड़े इतिहासकार आए हैं।
डॉ. बी. आर. अम्बेडकर : वे दक्षिण कोरिया और इंडो चायना में भी आगे बढ़े हैं।
महोदय, यह पृष्ठभूमि है जिसमें हमें अपने सिद्धांत की समीचीनता पर विचार करना है जिन पर इस देश की विदेश नीति आधारित है। मैं सर्वप्रथम पहले सिद्धांत ‘शांति’ को लाता हूँ। हम शांति चाहते हैं, युद्ध तो कोई भी नहीं चाहता। प्रश्न केवल यह है कि इस शांति के लिए क्या मूल्य चुकाना होगा। इस शांति के लिए हमें क्या मूल्य अदा करना पड़ रहा है। यह स्पष्ट है कि देशों में विभाजन करके अथवा उनके टुकड़े करके शांति स्थापित की जा रही है। आस्ट्रिया-हंगरी को अलग-अलग करने की बात मैं समझ सकता हूँ क्योंकि वहाँ नागरिकता, भाषा, संस्कृति और जातियाँ भिन्न-भिन्न होते हुए भी लोगों को आस्ट्रियन एम्पायर के प्रभुसत्तासंपन्न एकाधिपत्य में इकट्ठे रखा गया था। प्रथम विश्व युद्ध के समय जनमत के सुप्रसिद्ध सिद्धांत के आधार पर आस्ट्रियन एम्पायर का अंत हो गया था। परन्तु आज यहाँ भी यह कर रहे हैं। ऐसे देश हैं जिनकी संस्कृति एक है, सामाजिक दृष्टि से भी एक जैसे हैं, जिनकी भाषा एक है, जाति एक है, नियति एक है, उनकी एक-साथ रहने की इच्छा है। आप जाते ही उनको विभाजित कर देते हैं और उनका एक भाग ऐसे लोगों को सौंप देते हैं जो साम्यवाद फैलाना चाहते हैं। मैंने जो आंकड़े दिए हैं उनसे इस बारे में कोई संदेह नहीं रह जाता है कि आज साम्यवादी देश जाइंट की तरह असाधारण रूप से विशाल देश हैं-किसी ने ‘जाइंट’ को नहीं देखा है, कम से कम मैंने तो नहीं।
श्री बी. गुप्ता : आपको छोड़कर।
डॉ. बी. आर. अम्बेडकर : ..........और वह सबसे बड़े व्यक्तियों में से एक होगा जिसकी केवल कल्पना की जा सकती है। यह एक बहुत बड़ा व्यापक देश है जो