37. नोटरी विधेयक - Page 71

54 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

गुप्ता, श्री गोकुल भाई दौलतराम भट्ट, पंडित मुकुट बिहारी लाल भार्गव, श्री प्रभु दयाल हिम्मतसिंगका, श्री अरुण चन्द्र गुहा, श्री रोहिणी कुमार चौधरी, श्री बनारसी प्रसाद झुनझुनवाला, श्री आर. के. सिधवा, श्री सी. सुब्रह्मण्यम और प्रस्तावक की प्रवर समिति को 7 सितंबर, 1951 से पहले रिपोर्ट के लिए अनुदेशों के साथ, निर्देशित किया जाए।’’

डॉ. देशमुख प्रवर समिति के सदस्य हैं और पूर्ववर्ती नियम का अनुसरण करते हुए वह यहाँ न बोलकर प्रवर समिति में विधेयक पर प्रकाश डालने का प्रयास करेंगे। इसलिए मैं अब सदन से सीधे प्रश्न करता हूँ।

प्रस्ताव स्वीकार किया गया।

*****