38. अखिल भारतीय बार की आवश्यकता - Page 74

57

विभिन्न वर्गों का बने रहना या बंद हो जाना, जैसे उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता, विभिन्न उच्च न्यायालयों के अधिवक्ता, जिला न्यायालयों के प्लीडर, मुखतार जो केवल दंड न्यायालयों में वकालत करने के हकदार हैं, राजस्व अभिकŸार्, आयकर की प्रैक्टिस करने वाले आदि; चौथा या तो संपूर्ण भारत के लिए एकल बार कौंसिल (विधिज्ञ परिषद) या प्रत्येक राज्य के लिए अलग-अलग बार कौंसिल की स्थापना की वांछनीयता और व्यावहारिकता; पाँचवां, उच्चतम न्यायालय के लिए एक अलग बार कौंसिल की स्थापना, और अंतिम विधि व्यवसाय करने वालों के संबंध में केंद्र और राज्य के विभिन्न अधिनियमितियों का समेकन और पुनरीक्षण।

मुझे विश्वास है, मैंने उन सब प्रश्नों को ले लिया है जिन पर विचार किया जाना है ताकि प्रस्ताव के तात्पर्य को प्रभावी बनाया जाए, जो मेरे मित्र श्री मुकुट बिहारी लाल ने अभी हाल में रखा है। जैसा मैंने कहा है, मैंने पहले ही एक समिति नियुक्त करने का फैसला कर लिया था और मैं उच्चतम न्यायालय के साथ पत्र व्यवहार कर रहा हूँ ताकि यह अभिनिश्चित किया जा सके कि क्या उच्चतम न्यायालय इस समिति के अध्यक्ष के रूप कार्य करने के लिए अपने न्यायाधीशों में से किसी एक की सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए तैयार है। दुर्भाग्यवश, जैसा माननीय सदस्य जानते हैं उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश फिलहाल भारत से बाहर गए हुए हैं इस मामले में और मेरे लिए उनका अंतिम रूप से उत्तर प्राप्त करना संभव नहीं हो पाया है। मुझे बताया गया है कि वे अगले महीने के शुरू में किसी समय आएंगे और जैसे ही वह आते हैं और यह बताते हैं कि समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्य करने के लिए वे किस विशिष्ट न्यायाधीश की सेवाएं देने की स्थिति में हैं, समिति नियुक्त की जाएगी और वह कार्य करना प्रारंभ कर देगी। मैं महान्यायवादी, एक प्रमुख राज्य के महाधिवक्ता को, उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश को नियुक्त करने तथा संसद के एक या दो उन सदस्यों को नियुक्त करने की प्रस्थापना करता हूँ जिन्होंने इस समिति के गठन के विषय में गहरी रुचि ली है।

श्री कॉमथ (मध्य प्रदेश) : कौन-सा प्रमुख राज्य।

Col1 dkW eFk
e è;
izn s'k

डॉ. अम्बेडकर : प्रमुख राज्यों में से कोई एक-जिसका मैंने विनिश्चिय नहीं

vE csMd j

किया है। प्रमुख राज्य से मेरा अभिप्राय भाग ‘क’ राज्य से है। मैंने यद्यपि अभी विनिश्चित नहीं किया है, मैं यह भी प्रस्थापित करता हूँ कि हमें भाग ‘ख’ राज्य से एक सदस्य लेना चाहिए, विशिष्ट रूप से राजस्थान से और उस क्षेत्र से जहाँ वह प्रणाली चल रही है जिसके बारे में हमें बिल्कुल जानकारी नहीं है और किसी भी हालत में मैं इससे बिल्कुल भी परिचित नहीं हूँ। इसलिए मैं उस क्षेत्र से समिति में एक प्रतिनिधि लेना चाहूँगा जो हमें यह जानकारी दे कि उस क्षेत्र में बार किस प्रकर कार्य करती है। मैं समिति से लगभग तीन-चार माह में रिपोर्ट देने के लिए