खण्ड - I महाड सत्याग्रह पानी के लिए नहीं, बलिकु मानवाधिकारों की स्थापना के लिए - Page 22

5

महारों के प्रश्न पर उन्होंने यह कहकर उनके आत्म-सम्मान की चिकोटी काटी कि रोटी के चंद टुकड़ों के लिए अपने मानवाधिकार को बेचना नितांत अपमानजनक है और उनसे भावुक होकर अनुरोध किया कि वे अपमानजनक, दासतापूर्ण परम्पराओं को छोड़ दें, अपने वतनों को त्याग दें और कृषि संबंधित कार्यों के लिए वन भूमि का पता लगाएं। अंत में उन्होंने हृदयस्पर्शी आवाज में कहा ”यदि माता-पिता अपने बच्चों को अपने से अच्छी स्थिति में देखना नहीं चाहेंगे, तो माता-पिता और जानवरों में कोई अंतर नहीं होगा।”

सम्मेलन में महत्वपूर्ण विषयों पर संकल्प पारित किए गए। एक संकल्प के द्वारा सम्मेलन ने सवर्ण हिन्दुओं से अनुरोध किया कि वे अछूतों को अपने नागरिक अधिकारों को प्राप्त करने में उनकी सहायता करें, उन्हें नौकरियों में लगाएं, अछूत छात्रों को खाना दें, और अपने मृत जानवरों को स्वयं दफनाएं। अंत में सरकार से अनुरोध किया कि वह अछूतों को विषेश कानूनों के द्वारा सड़ा-गला मांस खाने से रोकें, मद्य-निषेध लागू करके उनके लिए निःशुल्क और अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा की व्यवस्था करें, दलित वर्गों के छात्रावासों को सहायता दें और स्थानीय निकायों को ””बोले संकल्प”” को जीवंत वास्तविकता बनाने हेतु आदेश दें, और यदि आवश्यक हो, तो इसे लागू करने के लिए उनके स्थानों में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लगाने की घोषणा करें।

पहले दिन, कुछ सवर्ण हिन्दू प्रवक्ताओं ने, जिनमें स्थानीय और बाहरी दोनों लोग शामिल थे, दलित वर्गों के अधिकारों को न्यायसंगत ठहराते हुए भाषण दिए और उनको सहायता का आश्वासन दिया। विषय समिति ने, जिसकी बैठक उस रात हुई थी, सम्मेलन में उपस्थित उच्च वर्गों के नेताओं की राय जानकर, यह निर्णय लिया कि सम्मेलन को एक निकाय के रूप में चौदार टैंक पर जाना चाहिए तथा दलित वर्गों के पानी लेने के अधिकार को स्थापित करने में उनकी सहायता करनी चाहिए। अगली सुबह सम्मेलन ने दो सवर्ण हिन्दू प्रवक्ताओं से अनुरोध किया कि वे सवर्ण हिन्दुओं के कर्त्तव्यों और उत्तरदायित्वों संबंधी संकल्प का समर्थन करें। उन दोनों ने अंतर्जातीय विवाह संबंधी खंड को छोड़कर संकल्प का समर्थन किया।

महाद नगरपालिका, जिसने वर्ष 1924 में दलित वर्गों के लिए अपने टैंक खोल देने की घोषणा कर दी थी, के प्रस्ताव के अनुसरण में अब टैंक से पानी लेने और अछूतों के अधिकार को स्थापित करने का निर्णय लिया गया। तद्नसुर, प्रतिनिधियों ने टैंक से पानी लेने के अपने अधिकार का दावा करने हेतु चौदार टैंक के लिए एक समूह में शांतिपूर्वक मार्च शुरू किया। अब एक महत्वपूर्ण घटना, जिसका विस्तार बड़ा और परिणाम दूरगामी थे, घट रही थी। वह दासता-विरोधी जाति-विरोधी और