19. धन-ऋणदाय के नियंत्रण और विनियमन के लिए विधेयक। - Page 276

259

y kb l sa l
l ac aèk
i zko èk ku
d s
v fr Ø e
l t+
लाइसेंस संबंधी प्रावधानों के अतिक्रमण पर सज़ा
  1. जो भी-

(क) अपने नाम के अलावा, किसी अन्य नाम पर साहूकार लाइसेंस लेता है, या

(ख) बिना किसी उपयुक्त लाइसेंस के साहूकारी का कारोबार चलाता है, या

(ग) साहूकार के रूप में लाइसेंसधारी होने के बावजूद, अपने प्राधिकृत नाम

के अलावा किसी अन्य नाम से या अपने प्राधिकृत पते के अलावा किसी

अन्य पते से साहूकारी का कारोबार चलाता हो, या

(घ) साहूकार के रूप में अपना कारोबार चलाने के दौरान धन उधार लेने

या लौटाने के संबंध में अपने प्राधिकृत नाम के अलावा किसी नाम से

राजीनामा करता है या साहूकार के रूप में अपना कारोबार चलाते हुए

अपने अधिकृत नाम के अलावा किसी अन्य नाम से धन के लिये प्रतिभूति

लेता है, तो उसे कम से कम 100 रु. का जुर्माना किया जा सकता

है।

बशर्तें कि इस उप-धारा के अंतर्गत किसी अपराध के लिए व्यक्ति की दूसरी या परवर्ती दोषसिंद्धि पर अदालत अपराधी को उपर्युक्त दंड भरने की जगह या उसके अलावा अधिकतम तीन माह की कैद (किसी भी तरह की) की सज़ा सुना सकती है।