23. डॉ. अम्बेडकर की ग्वायर निर्णय को चुनौती। - Page 300

283

*u kWYV
cu ke

ख्1,

अगले पृष्ठ पर क्रमवार विवरण दिया गया है - संपादक

I
’’समिति में हरिजन प्रतिनिधित्व

इंडीपेंडेंट लेबर पार्टी के नेता डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने महात्मा गांधी को निम्नलिखित तार भेजा है -

’’जानना चाहूंगा, कि क्या सुधार समिति में राजकोट दलित वर्गों को प्रतिनिधित्व मिलेगा।’’ ख्1,

II
’’सीट के लिए एक और दावा

मुस्लिम प्रतिनिधियों ने आज इस बात से इंकार किया कि बातचीत नाकाम रही है और आगे कहा कि वे आज रात गांधी जी से पुनः मिलेंगे। इस बीच वे बम्बई में एक प्रमुख मुस्लिम लीग नेता से हिदायत लेने के लिए उनके संपर्क में हैं।

सुधार समिति में गिरासयास और भयात प्रतिनिधित्व का दावा स्वीकार नहीं किया गया है। वे शिष्टमंडल के रूप में आज रात ठाकुर साहेब से मिल रहे हैं।

सुधार समिति में स्थान के नवीनतम दावेदार राजकोट में दलित वर्ग के कुछ सदस्य हैं। डॉ. अम्बेडकर ने आज दरबार वीरावाला को तार भेजा है ’’आशा है, आप अपनी सुधार समिति में दलित वर्ग को अपनी रियासत का प्रतिनिधित्व देना नहीं भूलेंगे जैसाकि आपने वायदा किया था।’’

राजकोट परिषद के प्रथम सदस्य ने उपरोक्त तार गांधी जी को सौंप दिया है।

  1. द बम्बई क्रोनिकल, तारीख 14 अप्रैल, 1939 ।