23. डॉ. अम्बेडकर की ग्वायर निर्णय को चुनौती। - Page 301

284 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

ठाकुर साहेब की ओर से दरबार वीरावाला ने निम्नलिखित तार डॉ. अम्बेडकर को भेजा है - ’’आपके तार के बारे में महामहिम को बता दिया गया है। मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि महामहिम की इच्छा और उत्सुक्ता के बावजूद श्री पटेल द्वारा दलित वर्ग के प्रतिनिधित्व की सिफारिश की जानी संभव नहीं है। यदि आप ऐसा चाहते हैं, महामहिम आपसे इस पर चर्चा करने के लिए कि दलित वर्ग की मदद कैसे की जा सकती है मुलाकात का समय देने के लिए तैयार हैं।’’ - ए. पी.’’ ख्1,

III
kt dh ;
Ec sM dj
राजकीय अतिथि के रूप में डॉ. अम्बेडकर
(हमारे संवाददाता द्वारा)

राजकोट, 18 अप्रैल

डॉ. अम्बेडकर आज सुबह बम्बई से विमान द्वारा यहां पहुंचे। हवाई अड्डे पर उनका स्वागत कुछ गिरसियाओं द्वारा किया गया। उन्हें सरकारी कार द्वारा राजकीय गेस्ट हाउस ले जाया गया।

डॉ. अम्बेडकर के साथ ख्वाजा हसन निजामी भी आए। उनका स्वागत आज सुबह महात्मा जी द्वारा आनंदकुंज में किया गया। उन्होंने महात्मा जी से एक घंटा बात की।

IV
vEcsMdj Col2 Col3
vEcsMdj
(हमारे संवाददाता द्वारा)

राजकोट 18 अप्रैल

डॉ. बी. आर. अम्बेडकर कल बम्बई वापस जा रहे हैं। वे हरिजन समस्याओं का अध्ययन करने के लिए आज सुबह यहां पहुंचे थे। डाक्टर ने आज रात ठाकुर साहेब से साक्षात्कार किया और कल गांधी जी से मुलाकात करेंगे।

  1. द बम्बई क्रोनिकल, तारीख 15 अप्रैल, 1939 ।