293
| ft | Uu |
|---|
| afr | r |
|---|
24
मैं श्री जिन्ना से ज्यादा चिंतित हूं........
’’डॉ. अम्बेडकर मुस्लिम मुक्ति दिवस समारोह में भाग लेंगे’’ : अनेक पारसियों का समर्थन।
इंडीपेंडेंट लेबर पार्टी के नेता डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने अगले शुक्रवार को मुक्ति दिवस समारोह में भाग लेने का फैसला किया है।
अनेक पारसी लोग इस समारोह को सफल बनाने के लिए अखिल भारतीय मुस्लिम लीग के अध्यक्ष श्री एम. ए. जिन्ना को अपनी व्यक्तिगत हैसियत में, सहयोग देने की अपनी प्रबल इच्छा पहले ही व्यक्त कर चुके हैं।
काँग्रेस की निषेध नीति के विरोध में कुछ महीने पहले सर कावसजी जहांगीर सभागार में आयोजित एक अधिवेशन में पारसी समुदाय द्वारा गठित उप-समिति मंगलवार को, ’’मुक्ति दिवस’’ समारोह में भाग लेने के निमंत्रण पर विचार करेगी। उप समिति में लगभग 50 प्रमुख पारसी हस्तियां थीं जिनमें पारसी पंचायत के अध्यक्ष श्री एम. पी. खरेघाट, सर कावसजी जहांगीर, सर एच. पी. मोदी और सर बाई. राम जी जीजा भाई के नाम उल्लेखनीय हैं।
डॉ. अम्बेडकर ने इस अखबार के एक प्रतिनिधि से बात करते हुए कहा- ’’जब से ’टाइम्स आफ इंडिया’ ने मुक्ति दिवस मनाने की श्री जिन्ना की अपील के समर्थन में पिछले सप्ताह उसके प्रतिनिधि को दिए गए मेरे रहस्यात्मक उत्तर को प्रकाशित किया है मेरे असंख्य दोस्तों और दुश्मनों ने मुझ से सवाल पूछा है कि मेरा अभिप्राय क्या है। इसलिए मैं अपनी स्थिति को स्पष्ट करने के लिए बाध्य हूं।
’’जब मैंने श्री जिन्ना का वक्तव्य पढ़ा तो मुझे यह सोचकर शर्मिंदगी हुई कि मैंने उसे अपने ऊपर क्यों हावी होने दिया और उस भाषा एवं भावनाओं को मुझसे क्यों चुराने दिया जिनका प्रयोग करने के लिए मैं श्री जिन्ना से ज्यादा हकदार था।’’
| *gf | jt | u |
|---|
’’हरिजनों की स्थिति’’
कांग्रेस राज में मुस्लिमों पर हिन्दुओं द्वारा अभिकथित रूप से किए गए अत्याचारों के बारे में कोई कुछ भी कहे, किसी को भी उन लाखों अछूतों की स्थिति के बारे में कोई शंका नहीं हो सकती जो अभागे अन्य लोगों के साथ-साथ इस प्रांत में