24. मैं श्री जिन्ना से अधिक चिंतित हूँ। - Page 311

294 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

कांग्रेस सरकार द्वारा शासित रहे। यदि श्री जिन्ना और मुस्लिम लीग उत्पीड़न के 100 में से 5 मामले भी साबित कर सकें तो मैं किसी भी निष्पक्ष अधिकरण के समक्ष 100 में से 100 मामले पेश करने के लिए तैयार हूं। इसलिए मैं कांग्रेस शासन द्वारा अत्याचार और उत्पीड़न के मामलों के बारे में अन्वेषण करने के लिए रायल कमीशन की नियुक्ति के लिए श्री जिन्ना से कहीं ज्यादा आतुर हूं।

’’यद्यपि अछूतों के संबंध में उत्पीड़क हिन्दू हैं फिर भी मैं अपने हिंदू मित्रों को आश्वस्त कर सकता हूं कि यह आंदोलन हिंदू विरोधी नही हैं, बल्कि यह कांग्रेस विरोधी है और इसीलिए पूरी तरह राजनीतिक है। यदि कांग्रेस पर किए गए आक्रमण को हिन्दू अपने ऊपर आक्रमण मानें तो उन्हें इसके परिणामों के लिए स्वयं को धन्यवाद देना होगा। इससे दो चीजें साबित होती हैं : एक यह कि कांग्रेस हिन्दू संस्था है और दूसरे यह कि हिन्दू कांग्रेस से संबद्ध हैं और वे इस संगठन की परीक्षा लेने के लिए तैयार नहीं हैं।’’ ख्1,

  1. द टाइम्स ऑफ इंडिया, मंगलवार, 19-12-1939, पृ. 9, पुनर्मुद्रित : खैरमोरे, जिल्द 9,

पृ. 12-13 ।