308 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
नासिक 47,037 10 4 बेलगांव 32,875 12 4 रत्नागिरी 1,079 2 3 कोलाबा 1,655 10 6 धारवाड 30,091 0 3 दक्षिणी एम.सी. 3,378 15 1 सतारा राजनीतिक एजेन्सी 158 8 0
| ;ksx ¾ 2]67] | 501 11 7 |
|---|
- प्रेजिडेन्सी में कुल 104 सरन्जामदार हैं। इसका मतलब है कि प्रत्येक
सरन्जामदार सरकार की सेवा किए बिना औसतन 2500 रुपये वार्षिक
प्राप्त कर रहा है। मैं यह उल्लेख करना चाहूंगा कि 104 सरन्जामदारों
में से 54 ब्राह्मण हैं, 38 मराठा हैं, 7 मुसलमान हैं और 3 कायस्थ हैं, 1
परदेसी राजपूत है और 1 महार है।
- ( II ) गैर-राजनीतिक : गैर राजनीतिक इनाम धारकों में निम्न शामिल
| xSj&j | kt | uhfr | d | Col5 |
|---|
हैंः (1) जिला अधिकारी और (2) ग्राम अधिकारी जो राजस्व संग्रहण और
प्रशासन के संबंध में पेशवाओं द्वारा नियोजित किए गए थे।
- जिला अधिकारियों का एक वर्ग जिसमें देसाई, देशमुख, देशपांडे आदि के
रूप में ज्ञात पुराने वंशानुगत पदाधिकारी शामिल थे, वे राजस्व वसूली के
लिए पेशवा सरकार की ताल्लुका एजेन्सी थे। ब्रिटिश सरकार ने इनके
स्थान पर मामलातदारों और महालकारियों की एजेन्सी बनाई। उनके साथ
व्यवस्थापन करने के लिए जो सिद्धांत अपनाया गया वह सेवा संराशीकरण
का था जिसके द्वारा उन्हें अपने भत्तों का बड़ा हिस्सा रखे रखने की
अनुमति थी, रुपये में केवल 3 से 8 आने की रकम संराशीकरण के रूप
में एवं हक में संभव दोष के उपचार के रूप में वसूल की जाती थी।
- जिला अधिकारियों के साथ सरकार द्वारा किए जाने वाले इस व्यवस्थापन
के फलस्वरूप सरकार को होने वाली वार्षिक हानि नीचे दी गई है -