27. वतनदार महारों, मेंगों आदि की शिकायतों से संबंधित अभ्यावेदन। - Page 326

309 उन जिला अधिकारियों द्वारा, जिनके पद समाप्त कर दिए गए हैं,

धारित सेवा इनाम भूमियों पर सरकार की वार्षिक हानि

मंडल भूमियों पर निर्धारण न्यून नजराना भूमियों पर निर्धारण न्यून नजराना

मंडल

आना

पैसे

रुपये

  1. उत्तरी मंडल ............ 1,04,753 1 9
  2. मध्य मंडल ................. 3,16,602 7 9
  3. दक्षिणी मंडल ............. 3,93,189 15 8
;ksx 8]14]5 45 9 2
  1. ग्राम अधिकारियों को निम्नलिखित उप-मंडलों में वर्गीकृत किया गया

था-

( i) सरकार और समाज दोनों के लिए बेकार।

( ii ) ग्राम समाज के लिए उपयोगी।

( iii ) सरकार के लिए उपयोगी। 22. सरकार एवं समाज दोनों के लिए बेकार - इनामों के इस वर्ग में ग्राम

सेवक शामिल थे, जैसे पोद्दार, जो ग्राम सुनार होने के अतिरिक्त, भुगतान

की गई समस्त धनराशि या तो सरकार को या व्यक्तियों को देते थे या

चौगुला को देते थे जो पटेल के सहायक जैसा होता था तथा कुलकर्णी

के अभिलेखों की देखरेख भी करता था। उनके इनामों के संराशीकरण

पर, इस वर्ग के सेवकों द्वारा धारित भूमियों का व्यवस्थापन निम्नलिखित

शर्तों पर किया जाता था -

( i ) पुराने प्रांतों में - पूरा सर्वेक्षण निर्धारण अधिरोपित किया गया

था।

( ii ) नये प्रांतों में - पूरे सर्वेक्षण की आधी दर ली जाती थी।

दोनों क्षेत्रों में, भूमि को अंतरणीय फ्रीहोल्ड में बदल दिया गया था। 23. ग्राम समाज के लिए उपयोगी - इस वर्ग के इनामों में ग्राम सेवक शामिल