32. मैं मंत्रालय के गठन में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं रखता हूं। - Page 355

338 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

l jd k
cu ku
r fu d Col4
#f p
32

बम्बई, शनिवार *

’’क्रोनिकल’’ के प्रतिनिधि को दिए एक साक्षात्मकार में डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने इस संबंध में, 25 नवम्बर को नई दिल्ली के संदेश का हवाला देते हुए कहा, ’’बम्बई में सरकार बनाने में मेरी तनिक भी रुचि नहीं है।’’ उस संदेश में कहा गया था कि आगामी सप्ताह नई दिल्ली में ठहरने के दौरान डॉ. अम्बेडकर द्वारा उड़ीसा की भांति, बम्बई में सरकार बनाने के संबंध में, वायसराय से मुलाकात करने की उम्मीद है।

डॉ. अम्बेडकर ने यह भी कहा, ’’इस सुझाव के लिए बिल्कुल भी कोई आधार नहीं है।’’

नई दिल्ली के संदेश में आई इस खबर का कोई भी आधार प्रतीत नहीं होता कि ’’कुछ व्यक्ति सरकार बनाने के संबंध में वायसराय से पहले ही मिल चुके हैं। सरकार बनाने के प्रयत्न से पहले यह आवश्यक है कि कांग्रेस पार्टी के संभव कमजोर बिन्दुओं को मालूम करने की दृष्टि से टोही लगाने होंगे। अभी तक कांग्रेस विधानमंडल दल के किसी भी सदस्य के अलग होने के विषय में किसी भी प्रयत्न के कोई संकेत नहीं हैं।

कांग्रेस हलकों में राय व्यक्त की जा रही है कि बम्बई में कभी भी उड़ीसा जैसी स्थिति नहीं होगी। कांग्रेस विधानमंडल दल के एक प्रमुख नेता का कहना है कि उसे पार्टी की एकजुटता के बारे में बिल्कुल भी संदेह नहीं है।’’ ख्1,

* 1. . बम्बई, क्रोनिकल, तारीख 30 नवम्बर, 1941।29 नवम्बर, 1941।