358 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
| Col1 | Col2 |
|---|---|
| u | x | .ku |
|---|
40
भारतीय जनगणना
डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने 26 अक्तूबर, 1947 को भारतीय जनगणना के बारे में अपनी राय निम्न प्रकार व्यक्त की - संपादक
’’कुछ दशकों से भारत की जनगणना का काम जनसांख्यिकी में बंद पड़ा हुआ है। यह राजनीतिक मसला बन गया है। ऐसा लगता है कि प्रत्येक समुदाय अधिकाधिक राजसत्ता हथियाने की खातिर किसी दूसरे समुदाय की कीमत पर अपनी संख्या को कृत्रिम ढंग से ज्यादा दिखाने का प्रयत्न कर रहा है। ऐसा लगता है कि दूसरे समुदायों के संयुक्त लालच की तुष्टि के लिए अनुसूचित जातियों को सामान्य शिकार बनाया गया है। ऐसे अन्य समुदाय अपने प्रचारकर्ताओं या गणकों के माध्यम से जनगणना की क्रिया और परिणामों को नियंत्रित करने में समर्थ हैं।’’ ख्1,
- खैरमोरे, जिल्द 10, पृष्ठ 22।
जगह का उल्लेख नहीं है - संपादक