43. सरकार को निष्पक्ष होना चाहिए। - Page 387

370 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

लोगों को वह काम नहीं दिया गया जिसके लिए उन्हें भर्ती किया गया था। कारण यह है कि उनकी राजनीतिक राय इस सज्जन को नापसंद है। इसलिए मुझे विवश होकर आपसे यह पूछना पड़ा है कि आपका इरादा इन्हें जिम्मेदारी का कोई काम देने का है या नहीं जिसके लिए वे उपयुक्त हैं। यदि आप यह करने को तैयार नहीं हैं तो मैं समझता हूं ठीक यही होगा कि आप उन्हें सेवा से हटा दें और उन्हें उनके स्थान पर भेज दें और उन्हें वह काम करने दें जो वे कर रहे थे। मुझे अफसोस है कि मुझे आपको सीधे इस ढंग से लिखना पड़ा है, लेकिन जब किसी का धैर्य जवाब दे देता है तो उसके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं बचता।

सादर,

आपका

ह./- बी. आर. अम्बेडकर

माननीय श्री के.सी. नियोगी,

राहत और पुनर्वास मंत्री,

नई दिल्ली।’’ ख्1,

  1. पुनर्मुद्रित, खैरमोरे, जिल्द 10, पृष्ठ 34-35।