45. हिन्दुत्व भारत में सामाजिक विचार का नवीनतम विकास है। - Page 396

379

मुस्लिम आक्रमण। जब अल्लाउद्दीन बिहार गया तो उसने 5000 से ज्यादा भिक्खुओं को मार डाला। काफी भिक्खु चीन, नेपाल और तिब्बत जैसे पड़ौसी देशों में चले गए। बाद में, भारत के बौद्धों ने बौद्ध धर्म को पुनरुज्जीवित करने की दृष्टि से एक अन्य पुरोहिताई स्थापित करने के प्रयास किए। लेकिन वे नाकाम रहे, क्योंकि तब तक 90 प्रतिशत बौद्ध हिन्दू धर्म अपना चुके थे।
भारत में हिन्दू धर्म क्यों पनपा और बौद्ध धर्म क्यों समाप्त हो गया। इस प्रश्न का उत्तर देते हुए डॉ. अम्बेडकर ने कहा, ’’इस धर्म का पालन करना कठिन है, जबकि हिन्दू धर्म का पालन करना मुश्किल नहीं है।’’- पी.टी.आई.1
  1. द फ्री जर्नल, तारीख 4 मई, 1950।