50. चुनाव याचिका। - Page 421

404 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

50
चुनाव याचिका

भारत में प्रथम आम चुनाव वर्ष 1952 में घोषित किये गये थे। डॉ. बी. आर. अम्बेडकर, सम-विचार वाले राजीनतिक पार्टियों से समझौता करना चाहते थे। महाराष्ट्र में ‘‘किसानों एवं वर्कस पार्टी’’ और समाजवादियों के साथ चुनावी समझौता करने के लिए एक वार्ता की गई थी। श्री जयप्रकाश नारायण और श्री अशोक मेहता ने आचार्य डोंडे के माध्यम से डॉ. अम्बेडकर से दिल्ली में मुलाकात की।

सूचित जाति संघ और समाजवादी पार्टी के मध्य समझौता हुआ और डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने बम्बई शहर के उत्तरी निर्वाचन-क्षेत्र से आरक्षित प्रत्याशी के रूप में लोकसभा के लिए अपनी उम्मीदवारी का पर्चा भरा। चुनाव 3 जनवरी, 1952 को किए गए - सम्पादक

^c Ec bZ
t k¡p
जाँच का अनुरोध किया गया’’

नई दिल्ली 5 जनवरी, 1952

भारत सरकार के पूर्व कानून मंत्री डॉ. अम्बेडकर जो लोकसभा के लिए उत्तर बम्बई की आरक्षित सीट के लिए चुनाव लड़ रहे हैं, ने आज कहा कि बम्बई शहर में चुनावों के अभी तक जो परिणाम घोषित हुए हैं वे बम्बई के नागरिकों को हैरान करने तथा चौंकाने वाले हैं।

आज जारी वक्तव्य में डॉ. अम्बेडकर, ने कहा कि शहर में कांग्रेस का प्रदर्शन अपेक्षाकृत काफी कमजोर रहा। उन्होंने दावा किया कि सोशलिस्ट एवं अनुसूचित जाति संघ के पक्ष में भारी मतदान हुआ था।

‘‘बम्बई की जनता के जबर्दस्त समर्थन को कैसे झुठलाया जा सकता है। इसलिए यह वास्तव में चुनाव आयुक्त द्वारा जाँच का मामला है’’ उन्होंने कहा -पी. टी.आई’’ ख्1,

  1. दिनांक 6 जनवरी, 1952 का द टाइम्स ऑफ इंडिया ।