50. चुनाव याचिका। - Page 428

411

सक्षम नेता बताया गया है। अतः मतदाताओं पर जोर डाला गया कि वे अपने दोनों मत उक्त प्रतिवादी सं. 1 के पक्ष में डाले और मतदाताओं को यह नहीं बताया गया कि इस पद्धति से मतदान करने से प्रतिवादी सं. 1 को लाभ होगा। उक्त इश्तहार के संबद्ध भाग के अंग्रेजी अनुवाद की एक प्रति इसके साथ ‘ख’ के रूप में चिन्हित कर संलग्न की गयी है।

( ii ) बम्बई से प्रकाशित मराठी साप्ताहिक समाचार-पत्र ‘युगान्तर’ ने अपने दिनांक 29 दिसम्बर, 1951 के अंक के पृष्ठ 4 कॉलम 1,2 व 3 में निर्देश देते हुए अन्य विषयों के साथ-साथ भ्रामक निर्देश देते हुए और जोर डालते हुए कहा गया कि जिन मतदाताओं को दो मतदान-पत्र मिलेंगे वे उन दोनों मतपत्रों को उस मतपेटी में डालें जिस पर ईंजन के चित्र चिपका हुआ है अर्थात् प्रतिवादी सं. 1 की मतपेटी में। इस प्रकार मतदाताओं को दोबारा यह नहीं बताया गया कि इस पद्धति से मतदान करने पर प्रतिवादी सं. 1 को लाभ मिलेगा। युगान्तर कम्युनिस्ट पार्टी की एक शाखा है और प्रतिवादी सं. 1 संसदीय सीट के लिए इसी पार्टी के प्रत्याशी थे। उक्त निर्देशों के अंग्रेजी अनुवाद की एक प्रति इसके साथ संलग्न है ओर ‘ग’ के रूप में चिन्हित की गई है।

( iii ) इसी प्रकार प्रतिवादी सं. 1 के हस्ताक्षर से मराठी में जारी इश्तहार बम्बई शहर में उत्तरी निर्वाचन-क्षेत्र में लोकसभा के लिए संयुक्त वामपक्षी मोर्चा प्रत्याशी के रूप में वर्णित किया गया है। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि यदि मतदाता चाहते हैं कि उनका प्रत्याशी चुना जाए तो उन्हें अपने दोनों मत प्रतिवादी सं. 1 के पक्ष में देने चाहिए। प्रतिवादी सं. 1 ने यह भी कहा कि दो मतों में से एक बेकार हो जाने से प्रजातंत्र का उल्लंघन नहीं होगा क्योंकि प्रतिवादी सं. 1 के अनुसार गैर-अनुसूचित जाति मतदाताओं द्वारा अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट के लिए एक प्रत्याशी को मत देना ही अनुसूचित जाति मतदाताओं के लोकतंत्र के हितों के विरुद्ध है। तब याचिकादाता सं. 1 का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए प्रतिवादी सं. 1 ने कथित इश्तहार में कहा है कि चूंकि याचिकादाता सं. 1 अनुसूचित जाति के प्रत्याशी है अतः वे दोनों सीटों के लिए चुनाव लड़ने के हकदार है, यह वांछनीय था कि प्रतिवादी सं. 1 दोनों मत अपने लिए प्राप्त करें और वे सभी जो वामपंथियों के संयुक्त मोर्चे को सपफल बनाना चाहते हैं, अपने दोनों मत ‘इंजन’ (पार्टी का चुनाव चिन्ह, जिसके टिकट पर प्रतिवादी सं. 1 चुनाव लड़ रहे थे के पक्ष में डालें। कथित