51. महाराष्ट्र में साम्यवादी। - Page 439

422 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

kE; o kn
51
महाराष्ट्र में साम्यवादी

अमेरिकन पत्रकार श्री सिलिंग एस. हरीसन ने ‘‘महाराष्ट्र राज्य में कम्युनिस्टों की कमजोरियो’’ ख्1, विषय पर डॉ. बी.आर. अम्बेडकर से 21 व 28 फरवरी तथा 9 अक्तूबर, 1953 को साक्षात्कार किया।

साक्षात्कार निम्न प्रकार से है : सम्पादक

डॉ. बी.आर. अम्बेडकर, जिन्होंने महारों को एक राजनीतिक दल के रूप में संगठित किया, ने महाराष्ट्र में कम्युनिस्टों की कमजोरियों को इस प्रकार गिनाया :

‘‘साम्यवादी पार्टी मूलतया ब्राह्मण लड़कों-डांगे एवं अन्य के हाथों में थी। वे मराठा समुदाय एवं अनुसूचित जाति का विश्वास पाने का प्रयास करते रहे हैं। परन्तु उन्होंने महाराष्ट्र में कोई प्रगति नहीं की। क्यों? चूंकि यह अधिकतर ब्राह्मण लड़कों का समूह है। रूसियों ने भारत में कम्युनिस्ट आन्दोलन उनको सौंप कर बहुत बड़ी गलती की है। या तो रूसी भारत में कम्युनिज्म नहीं चाहते -वे केवल नौटंकी करने वाले लड़कों को चाहते थे या वे समझ नहीं सके कि वास्तविकता क्या है।’’ ख्2,

  1. सेलिंग एस. हैसिन द्वारा ‘‘इंडिया : द मोस्ट डेंजरस डेकेड्स’’ नामक पुस्तक में उद्धेरित -
  2. उद्धेरित : खैरमोरे, खण्ड 11, पृष्ठ 164 ।अम्बेडकर ऑन कम्यूनिज्म इन इंडिया पृष्ठ 190-91 ।