52. भूखे लोग रोटी मांगते हैं। - Page 440

423

i hfM+r
k¡x r
52
भूख से पीडि़त लोग रोटी माँगते हैं

हैदराबाद सरकार ने अनुसूचित जाति के लोगों को भूमि आवंटित करना प्रस्ता­ वित किया है। आन्ध्र प्रदेश के माननीय मंत्री श्री बिन्दू ने इस निर्णय के विषय में डॉ. बी.आर. अम्बेडकर को अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान बताया। डॉ. अम्बेडकर ने महामहिम बिन्दू को कहा कि इस आदेश की प्रति शीघ्रातिशीघ्र भेजें। हैदराबाद सरकार ने अनुसूचित जाति को आवंटित भूमि के कब्जे को वापिस ले लिया है। इसके विरोध में अनुसूचित जाति ने सत्याग्रह प्रारम्भ किया। 1700 लोग गिरफ्तार किये गये थे। डॉ. अम्बेडकर ने महामहिम बिन्दू को एक कड़ा पत्र लिखा था कि सरकार अनुसूचित जाति को भूमि का स्वामित्व सौंपे तभी वे अनुसूचित जातियों को सत्याग्रह वापिस लेने का परामर्श देंगे। उक्त पत्र निम्न प्रकार से है : सम्पादक

26, अलीपुर रोड, दिल्ली

दिनांक 6 नवम्बर, 1953 प्रिय श्री बिन्दू,

जब हम दिल्ली में मिले थे तो आपने अनुसूचित जाति को भूमि प्रदान करने के संबंध में हैदराबाद सरकार द्वारा लिये गये निर्णय की प्रतियाँ भेजने का वचन दिया था। अब एक सप्ताह से अधिक का समय बीत चुका है परन्तु मुझे प्रतियाँ नहीं भेजी गई हैं।

समाचार-पत्रों से ऐसा प्रतीत होता है कि औरंगाबाद जिले में अनुसूचित जाति के 1700 पुरुषों एवं महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है क्योंकि वे उन्हें आवंटित जमीन वापस लिए जाने के विरोध में और वह भूमि वापस लौटाने के लिए सत्याग्रह कर रहे थे।

मुझे ज्ञात नहीं है कि सरकार का आशय क्या है। संभवतः इन पर मुकदमा चलाना है और जेल भेजना है। यदि ऐसा हुआ है तो यह बहुत बड़ी त्रासदी होगी। सरकार