52. भूखे लोग रोटी मांगते हैं। - Page 441

424 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

के पक्ष में कभी भी अच्छा नहीं हो सकता कि भूखे लोगों पर मुकदमा चलाया जाए और उन्हें जेल भेज दिया जाए क्योंकि वे रोटी माँगते हैं। मेरा विचार है कि उन्हें रिहा कर दिया जाए ताकि कानून का पालन हो सके।

यदि आपके मंत्रिमंडल द्वारा पारित आदेश हमारे दृष्टिकोण से सन्तोषजनक हुआ तो मैं हस्तक्षेप करूंगा और अनुसूचित जाति से सत्याग्रह वापिस लेने के लिए कहूँगा।

मैं शीघ्र उत्तर के लिए आभारी रहूँगा।

आपका

(हस्ता.) डॉ. बी.आर. अम्बेडकर

श्री बिन्दू

गृह मंत्री

हैदराबाद राज्य

हैदराबाद ख्1,

  1. खैरमोरे, खण्ड 11, पृष्ठ 67-68।