425
| cax | yk |
|---|
| f'k | {k. | kky | ; |
|---|
| t | k, |
|---|
53
डॉ. बी.आर. अम्बेडकर, सांसद ने मंगलवार * को बम्बई में कहा कि भारत में बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए प्रारम्भिक उपायों के रूप में बंगलौर में एक बौद्ध शिक्षणालय की स्थापना की जाएगी।
डॉ. अम्बेडकर, जिन्होंने हाल ही में बौद्ध धर्म को स्वीकार करने के अपने आशय को घोषित किया है, ने पी.टी.आई. को दिए साक्षात्कार में कहा कि मैसूर के राज्य प्रमुख ने पाँच एकड़ भूमि दान दी है जो अध्ययन के दो प्रतिष्ठित केन्द्रों, रमन सं स्थान एवं भारतीय विज्ञान संस्थान के मध्य स्थित है।
उन्होंने कहा कि उनकी हाल में की गई दो बर्मा यात्राओं के परिणामस्वरूप - विश्व के बौद्ध मिशन एवं बुद्ध शासन परिषद् द्वारा हर प्रकार की वित्तीय एवं तकनीकी सहायता दिये जाने का आश्वासन दिया गया है।
डॉ. अम्बेडकर ने बताया कि उन्होंने देश में अनेक लोगों से वित्तीय सहायता के लिए सपफलतापूर्वक सम्पर्क किया है और वे शीघ्र ही जनता के अंशदान के लिए भिक्षा-पात्र लेकर निकल पड़ेगें।
| i | ns'kd |
|---|
| f'k | f{k |
|---|
उपदेशकों को प्रशिक्षित करना
डॉ. अम्बेडकर ने कहा, जिस प्रकार धन जमा हो रहा है, इससे शिक्षणालय लगभग दो वर्ष में पूर्ण हो जायेगा। उन्होंने बताया कि इस संस्थान का मुख्य उद्देश्य जन -सामान्य में बौद्ध धर्म का प्रचार करने के लिए उपदेशकों को प्रशिक्षित करना होगा।
डॉ. अम्बेडकर ने कहा कि शिक्षणालय में विद्यार्थियों को जाति, धर्म या राष्ट्रीयता पर विचार किये बिना प्रवेश दिया जायेगा और वे धर्म तथा अन्य सम्बद्ध विषयों के तुलनात्मक अध्ययन पर पाठ्यक्रमों का अध्ययन करेंगे। उनका विश्वास है कि अन्य धर्मों का वैज्ञानिक रूप से अध्ययन किये बिना कोई भी बौद्ध धर्म का सही मायनों में समर्थन नहीं कर सकता।
* . 11 जनवरी, 1955।