431
56
राजनीतिक दल केवल चुनाव जीतने के लिए नहीं बल्कि नागरिकों को
शिक्षित, जागरूक एवं संगठित बनाने के लिए बने हैं
अनुसूचित जाति संघ की कार्यकारिणी समिति की बैठक संघ के अध्यक्ष श्री बी. आर. अम्बेडकर द्वारा 21 अगस्त, 1955 को जयराज हाऊस, बम्बई में बुलाई गई।
इस बैठक में अनुसूचित जाति संघ का संविधान, जो जनवरी, 1955 में मुद्रित हुआ था, पर विचार-विमर्श किया गया। विभिन्न अनुच्छेदों पर कुछ संशोधनों का सुझाव दिया गया और उन्हें स्वीकार किया गया।
इस कार्यकारिणी समिति की संशोधनों सहित रिपोर्ट निम्न प्रकार से है - सम्पादक
| gk | Ål |
|---|
अखिल भारतीय अनुसूचित जाति संघ, की कार्यकारिणी समिति, जयराज हाऊस,
बम्बई
अनुसूचित जाति संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष डॉ. बी.आर. अम्बेडकर, एम.ए.,पी.एच.डी., डी. एससी, एलएलडी डी.लिट, बार-एट-लॉ, राज्य परिषद् के सदस्य द्वारा जयराज हाऊस, कोलाबा, बम्बई में 21 अगस्त, 1955 को सांय 4 बजे बुलाई गई बैठक में निम्नलिखित सदस्य उपस्थित थे :-
डॉ. बी.आर. अम्बेडकर
श्री राजा भाउ खोबरागड़े (मध्य प्रदेश)
श्री ए. रत्नम् (मद्रास)
श्री हरिदास एवोडे (नागपुर, मध्य प्रदेश)
श्री जे.सी. अदीमुगम (मैसूर)
श्री जे.एस. बन्सोदे (मध्य भारत)
श्री सी.एम. अरुमुगम (मैसूर)
श्री नीलम सिंह गिल (पेप्सू)
श्री वी.एस. मोरे (औरंगाबाद)
श्री आर.डी. भंडारे (बम्बई)