478 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
एक राजनीतिक दल से दूसरे राजनीतिक दल में हाँक दिया जाये। हम इतने ठोस समुदाय के रूप में बने रहना चाहते हैं कि प्रगति के पथ पर अपनी इच्छानुसार बढ़ें और ऐसा सबसे बेहतर ढंग से तब कर सकते हैं जब हम हिन्दू के रूप में अपने जन्मसिद्ध अधिकार का त्याग न करें परन्तु हिंदुवाद में रहकर इसमें ऐसे परिवर्तन लायें। जिससे समान समस्याओं से जूझ रहे अपने समुदाय को और अधिक बेहतर बना सकें। यद्यपि हमारी समस्याएं बहुत अधिक एवं स्पष्ट हैं। हमारा यह उद्देश्य नहीं है कि हिन्दू समुदाय को कमजोर बनाया जाए परन्तु इसके भीतर सुधार लाकर इसे सशक्त बनाया जाए। हम साम्प्रदायिक झगड़ों एवं प्रतिस्पर्धाओं में कठपुलियाँ नहीं बनना चाहते हैं।
आपके प्रस्ताव में हिन्दू, सिख एवं मुसलमानों का चुनावी भाग्य शामिल है। यदि आप चाहते हैं कि हम हिन्दू धर्म को बदल कर कोई अन्य धर्म धारण कर लें तो हमें सिख और इस्लाम में से एक धर्म चुनना होगा क्योंकि ये हमारे साम्प्रदायिक अंतरण के लिए बोली लगाने वाले हैं तथा इसे धर्मान्तरण कहना गलत है। हम मुसलमानों के प्रति शत्रुता एवं विरोध की भावना क्यों बनाये हुए हैं? वे भी सिखों तथा हिन्दुओं की तरह हमारे भाई हैं। यदि दलित वर्ग सिख बन जाते हैं तथा उन्हें नव-सिख (धर्मान्तरित सिख) कहा जाता है तो इससे पूरे भारत में सिख-हिन्दू-मुसलमान समस्या उत्पन्न हो जाएगी जैसा कि पंजाब में हुआ है। इस तथ्य से समस्या और गंभीर हो जायेगी कि कथित नव सिख, सिख जाति में भी दलित वर्गों से संबंधित है।
राजनीति बिसात पर एक चाल की चेष्टा के रूप में धर्मान्तरण या साम्प्रदायिक अन्तरण का प्रश्न हमें दक्षिण भारत में अधिक विचलित नहीं करेगा। हम पूना समझौता के अधीन हिन्दुओं के साथ अपना धार्मिक एवं राजनैतिक दर्जा बरकरार रखते हुए आंशिक रूप से एक अलग मतदाता एवं आंशिक रूप से संयुक्त मतदाता के रूप में कार्य करने के लिए सहमत है। अतः मैं राजनीतिक चालबाजी में किसी भी प्रकार से हिस्सेदार नहीं बनूंगा जैसा कि आपके पत्र में प्रस्तावित है। मैं हिन्दू महासभा से अनुरोध करूंगा कि वे दलित वर्ग के लिए हिन्दूवाद एवं हिन्दू समाज में बने रहना आसान बनाएँ न कि किसी दूरस्थ गंतव्य पर उन्हें पहुंचाने का व्यवस्था में लग जाएं। जो प्रश्न आपने उठाया है उसमें बहुत बड़ी परिचर्चा होने की संभावना है। मैंने यह अधिकार अपने पास सुरखित रखा है कि जब भी अवसर आयेगा तो अपना उत्तर प्रकाशित कराऊंगा।