47
वादियों ने कई गवाहों की जांच की, जिनमें से कई पुराने निवासी थे, जिनके साक्ष्य द्वारा यह स्थापित किया जाना कहा जा सकता है कि स्मरण की अवधि में तालाब का प्रयोग हिन्दुओं (और कुछ मुसलमानों) द्वारा किया गया है तथा उसका ‘‘अछूतों’’ द्वारा कभी भी प्रयोग नहीं किया गया है। वास्तव में यह स्वीकार किया गया है कि वर्ष 1927, जब प्रतिवादी संख्या 1 द्वारा ‘‘छूआछूत’’ के सिद्धांतों के विरुद्ध अभियान चलाया गया था और कुछ ‘‘अछूतों’’ ने विरोध के रूप में पानी पिया था, के पूर्व अछूतों ने उसका कभी भी प्रयोग नहीं किया था। उनकी हिन्दुओं द्वारा पिटाई की गई और दांडिक अभियोजन हुआ, जिसके कारण वर्तमान मुकदमा हुआ। चूंकि उसके पूर्व तालाब का प्रयोग करने के लिए ‘‘अछूतों’’ द्वारा किए गए किसी प्रयास का कोई रिकार्ड नहीं है इसलिए अपवर्जन के किसी सकारात्मक कृत्य का साक्ष्य नहीं है। प्रावधान एक पक्ष द्वारा प्रयोग और दूसरी पार्टी द्वारा प्रयोग नहीं किया जाना है। यह निस्संदेह किन्हीं आकस्मिक कारणों से स्वीकार्य नहीं था बल्कि ‘‘छूआछूत’’ के सिद्धांत की जिसे हाल के वर्षों तक खुली चुनौती नहीं दी गई थी, परस्पर स्वीकृति के कारण था।
विद्वान सहायक न्यायाधीश इस तथ्य पर टिप्पणी करते हैं कि ब्रिटिश शासनकाल के पूर्व ‘‘अछूतों’’ के अपवर्जन का कोई साक्ष्य नहीं है और यह दर्शाने के लिए कुछ भी नहीं है कि विशिष्ट प्रयोक्ता का अपवर्जन मराठा शासन अथवा मुसलमानों के शासन काल में लागू था। निस्संदेह जीवित लोगों की स्मृति में पीछे जाकर साक्ष्य प्रस्तुत करना सदैव आवश्यक नहीं होता है। किसी अवधि, यहां तक कि उससे भी कम के प्रयोग के साक्ष्य पर न्यायालयों ने बारम्बार यह निर्णय लेने में औचित्य महसूस किया है कि साक्ष्य के अभाव में, इसके विपरीत, एक प्रथा स्मरणातीत काल से मौजूद रही है। और न ही निस्संदेह इस किस्म के मामले में किसी एक पक्ष को दूसरे पक्ष द्वारा अपवर्जन के सकारात्मक कृत्य का साक्ष्य होना आवश्यक नहीं है। जब तक हिन्दूओं द्वारा उपभोग को चुनौती नहीं दी गई थी तब तक ऐसा कोई साक्ष्य नहीं हो सकता था और ‘‘अस्पृश्यता’’ के सिद्धांत के विद्यमान रहने और स्वीकृत किए जाने तक इसे चुनौती देने की संभावना नहीं होगी। परंतु स्मरण काल अवधि के दौरान मौजूद प्रथा का सिद्ध होना ऐसे मामले में, जहां दशाएँ स्थायी और स्थिर मानी जा सकती हैं ताकि यह निष्कर्ष निकालना उचित हो सके कि साक्ष्य द्वारा शामिल अवधि के दौरान जो कुछ हुआ वह स्मरणातीत काल से भी हुआ है, कानूनी स्मृति की अवधि के पूर्व मौजूद होना ही माना जा सकता है। हमारी राय में, यहीं वादियों का मामला
खंडित हो जाता है। जब तक दशाएं बिल्कुल समान थीं, जब तक सवर्ण हिन्दुओं के घर तालाब को घेरे हुए थे (जो आवश्यक रूप से बहुत लंबा नहीं है क्योंकि तालाब शहर के बाहरी हिस्से में है और इसके आसपास की भूमि को मूल बस्ती के पर्याप्त