82 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
(2) ऊपर जिन देशों का उल्लेख किया गया है वे देश इस प्रकार हैं, अर्थात् कनाडा, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैण्ड, यूनियन ऑफ साऊथ अफ्रीका, न्यूफाऊंडलैण्ड, भारत, पाकिस्तान, दक्षिणी रोडेशिया तथा सीलोन।”
कनाडा राष्ट्रीयता अधिनियम की संबंधित धाराएं हैं धारा 4, 5 और 26 :-
| v | fèkf | u;e |
|---|
से पूर्व जन्मा व्यक्ति नैसर्गिक कनाडाई नागरिक है :
(क) यदि उसका जन्म कनाडा से बाहर अथवा कैनेडियनशिप में हुआ है और इस अधिनियम के प्रारंभ होने पर वह विदेशी नहीं बना है; अथवा
(ख) यदि उसका जन्म कनाडा से बाहर अथवा कैनेडियनशिप से अन्यत्र हुआ है और यदि उसका पिता अथवा विवाह संबंध से बाहर जन्मे व्यक्ति के मामले में उसकी माता -
( i ) का जन्म कनाडा में अथवा कैनेडियनशिप में हुआ था और उस व्यक्ति के जन्म
के समय वह विदेशी नहीं बना था, अथवा
( ii ) उस व्यक्ति के जन्म के समय ब्रिटिश प्रजा था जिसका अधिवास कनाडा में
था।
यदि इस अधिनियम के प्रारंभ होने के समय वह व्यक्ति विदेशी नहीं बना है, और उसे स्थायी रूप से निवास करने हेतु कानूनी तौर पर कनाडा में प्रवेश दिया गया है अथवा वह अवयस्क है।”
होने के बाद जन्मा कोई व्यक्ति नैसर्गिक कनाडाई नागरिक है :-
(क) यदि उसका जन्म कनाडा में अथवा कैनेडियनशिप में हुआ है;
अथवा
(ख) यदि उसका जन्म कनाडा से बाहर अथवा कैनेडियनशिप से अन्यत्र
हुआ है, और
( i ) उसका पिता, अथवा विवाह संबंध से बाहर उत्पन्न बच्चे के मामले में उसकी माता
यदि उस व्यक्ति के जन्म के समय कनाडा में जन्म होने अथवा कैनेडियनशिप
अथवा नागरिकता का प्रमाण पत्र प्रदान किए जाने अथवा इस अधिनियम के
प्रारंभ होने के समय कनाडाई नागरिक है, और