36. अमेरिका का झुकाव पाकिस्तान की ओर - Page 121

102 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

34
अमेरिका का झुकाव पाकिस्तान की ओर
vesf Col2 Col3 Col4
vesf
d k
Col1 Col2 Col3 Col4 Col5
Col1 Col2

“अनुसूचित जातियों के नेता और पूर्व केन्द्रीय कानून मंत्री डॉ. भीमराव अम्बेडकर अमेरिका में कोलम्बिया विश्वविद्यालय से डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद डिग्री से सम्मानित होने के बाद टी. डब्ल्यू. ए कॉन्स्टीलेशन से शनिवार * को बम्बई वापस आए।

डॉ. अम्बेडकर को भारत के संविधान के निर्माण में योगदान के लिए दिनांक 5 जून को आयोजित एक विशेष दीक्षांत समारोह में डॉक्टर ऑफ लॉ से अलंकृत किया गया।“ ख्1,

बम्बई, 14 जून 1952 (पीटीआई)

“अनुसूचित जातियों के नेता डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने आज यहां कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका की आम जनता भारत के बजाए पाकिस्तान और उसकी नीतियों से प्रभावित है। उसका झुकाव पाकिस्तान के पक्ष में कहीं अधिक है।”

डॉ. अम्बेडकर जो कोलम्बिया विश्वविद्यालय से एल.एल.डी. की डिग्री प्राप्त करने अमेरिका गए थे, उस देश के विभिन्न तबकों के लोगों से हुई बातचीत के आधार पर अमेरिकी जनता की आम राय पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।” ख्2,

***

* 12 द संडे स्टैंडर्ड, दिनांक 16 जून, 1952 द बॉम्बे क्रॉनिकल, दिनांक 15 जून, 1952 दिनांक 14 जून, 1952