43. केबिनेट मिशन को प्रस्तुत ज्ञापन - Page 141

122 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

  1. किसी भी प्रकार से मिलने वाले किसी रक्षोपाय के महत्व और आवश्यकता को कम किए बिना, कार्य-समितिः

(1) अलग निर्वाचन-क्षेत्रों के उपबंध, (2) विधायिकाओं, कार्य पालिकाओं

में और सेवाओं में पर्याप्त प्रतिनिधित्व के उपबंधों, और (3) सर्वाधिक

मौलिक अधिकार के रूप में नई और अलग बस्तियों का उपबंध।

  1. अलग निर्वाचन क्षेत्रों के उपबंध के संबंध में, कार्य-समिति निम्नलिखित तथ्यों पर मिशन का ध्यान आकर्षित करना चाहती हैः-

( i ) यह मांग कोई नई मांग नहीं है। यह मांग गोल मेज सम्मेलन के दौरान

भी अनुसूचित जाति के प्रतिनिधियों द्वारा रखी गई थी।

( ii ) गांधी जी ने इसका कड़ा विरोध किया था। किन्तु उनके विरोध के होते

हुए भी, हिज मेजेस्टी की सरकार ने अनुसूचित जातियों के लिए अलग

निर्वाचन क्षेत्रों पर सहमति की आवश्यकता महसूस की थी, और उसने

1932 के अपने कॉम्यूनल अवार्ड के द्वारा, अनुसूचित जातियों को अलग

निर्वाचन क्षेत्रों का अधिकार दिया था।

( iii ) अलग निर्वाचन क्षेत्रों का उपबंध लागू होने से पहले गांधी जी ने घोषणा

की कि यदि अनुसूचित जातियों को अलग निवार्चन क्षेत्रों का अधिकार

वापस नहीं लिया गया तो वह आमरण अनशन करेंगे और जिसके

कारण अनुसचित जातियों ने गांधी जी के आमरण-अनशन के दबाव

में अपने अलग निर्वाचन क्षेत्र का अधिकार छोड़ दिया।

( iii ) कॉम्यूनल अवार्ड का स्थान लेने वाले पूना समझौते ने।

( iv ) अनुसूचित जातियों पर दो निर्वाचनों का भार डाल दियाः (क) प्रारंभिक,

और (ख) अंतिम, जिसमें प्रारंभिक दौर का चुनाव अलग निर्वाचन क्षेत्रों

के माध्यम से होना था, और

( v ) संयुक्त निर्वाचन क्षेत्रों में अनुसूचित जाति के मतदाताओं को कम संख्या में

रखा, जो बड़ी संख्या में स्वर्ण हिंदू मतदाताओं की दया पर निर्भर थे।

( vi ) प्रारंभिक चुनावों की तुलना में, जिनका उल्लेख परिशिष्ट में किया गया

है, अंतिम चुनावों के परिणामों ने निष्कर्षतः सिद्ध किया है कि संयुक्त

चुनावों और आरक्षित सीटों की प्रणाली से विधान मंडल में अपना सच्चा

प्रतिनिधि भेजने के लिए अनुसूचित जाति को मिले अधिकार की एक

विडम्बना हुई है और उन्हें अपने साथ धोखा हुआ प्रतीत होता है।