47. केबिनेट मिशन के प्रस्तावों के विरुद्ध विरोध पत्र - Page 165

146 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

अनुसूचित जातियों में बेचैनी है, क्योंकि निश्चित रूप से वे नहीं जानते कि मिशन की क्या योजना है। यदि मिशन दूसरी योजना अपनाता है, तो इस तथ्य पर मैं समझता हूं कि यदि मैं अनुसूचित जातियों के साथ हुए विश्वासघात के विरोध में अपना विरोध दर्ज नहीं कराता हूं और मिशन को यह सूचित नहीं करता हूं कि वे भविष्य में सामने आने वाले परिणामों के लिए पूर्णतः जिम्मेदार होंगे तो मैं अपना कर्तव्य निबाहने में असफल रहूंगा।

यह पत्र मैं अनुसूचित जातियों के प्रतिनिधि की हैसियत से लिख रहा हूं। यह पत्र मैंने आपको केबिनेट मिशन के सदस्य होने के नाते लिखा है। यदि आप इसे अपने सहयोगियों को परिचालित कर सकें तो मैं अभारी रहूंगा।

आपका,

भीम राव अम्बेडकर

माननीय फील्ड मार्शल

मान्यवर विस्काउंट वॉवेल ऑफ

सिरेनाइका एंड विनचेस्टर, शिमला

जी.सी.वी., जी.एम.एस.आई.ई.

सी.एम.जी., एम.सी.

वायसराय एवं गर्वनर जनरल ऑफ इंडिया